{"_id":"5f7797ad8ebc3e9c064f808c","slug":"rehri-owner-denied-to-give-chatni-youth-throw-boiled-oil-panipat-news-knl462109101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटनी देने से इंकार किया तो युवक ने संचालक पर पलटी कढ़ाई , झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटनी देने से इंकार किया तो युवक ने संचालक पर पलटी कढ़ाई , झुलसा
विज्ञापन
अर्जुन नगर मंडी में मोमोस चटनी देने से रेहड़ी संचालक ने मना किया तो युवक ने उबलते तेल की कढ़ाई को संचालक के मुंह पर पलट दिया और अपने दोस्त संग फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम निवासी कुलदीप नगर ने बताया कि वह मूल रुप से नेपाल का रहने वाला है। वह अर्जुन नगर मंडी में मोमोस की रेहड़ी लगाता है। उसके दो बच्चे है, रेहड़ी से हुई कमाई से ही वह बच्चो का पालन पोषण करता है। प्रेम ने बताया कि वह मंगलवार शाम 7.30 बजे वह रेहड़ी पर मोमोस बेच रहा था। मोमोस खत्म होने को थे और चटनी खत्म हो चुकी थी। इसी बीच रेहड़ी पर नशे में धुत्त होकर आए एक युवक ने मोमोस का आर्डर दिया, उसने बनाकर दे दिए। युवक बिना पैसे दिए ही चला गया, कुछ देर बाद ही वह फिर से वापस आ गया और चटनी मांगी। खत्म होने की वजह से वह उसे चटनी नहीं दे पाया। तैश में आकर युवक अपने साथ अधेड़ युवक को बुलाकर लाया और चटनी न देने का कारण पूछा। उस के बताने से पहले युवक ने उस पर उबलते तेल की कढ़ाई पलट दी।
प्रेम बहादुर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, आरोपी युवक व उसके साथी की धरपकड़ जारी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- एएसआई मनोज कुमार, मॉडल टाउन थाना