फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registry portal and token site closed, 189 people had to return in 5 tehsils of the district

रजिस्ट्री पोर्टल हुआ बंद, टोकन साइट भी बंद, पहले से टोकन लिए 72 लोगों का लौटना पड़ा बैरंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Registry portal and token site closed, 189 people had to return in 5 tehsils of the district
प्रदेश भर में रजिस्ट्री का पोर्टल हैलरिस वीरवार को बंद रहा। इसी दौरान टोकन लेने वाली साइट जमाबंदी डॉट कॉम भी बंद हो गई। जिससे रजिस्ट्रियां रुक गई। जमाबंदी डॉट काम साइट बंद होने की वजह से लोगों को अगली रजिस्ट्री की तारीख तक नहीं मिली, क्योंकि इसी साइट से टोकन रिजर्व किया जाता है। वीरवार को जिले के 5 तहसीलों में 189 लोगों ने टोकन लिया हुआ था। साइट और पोर्टल बंद होने की वजह से इनकी रजिस्ट्रियां रुक गई। जिसके बाद सभी लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इससे पहले भी प्रॉपर्टी आईडी लिंक करवाने के चक्कर में करीब डेढ़ महीना रजिस्ट्रियां बंद रह चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं, अधिवक्ताओं व डीड राइटरों का कहना है कि पोर्टल में काफी सारी खामियां हैं। शुरुआत में भी सभी डीड राइटरों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन को पोर्टल में आने वाली खामियों की शिकायत दी थी, जिसके बाद इसमें कुछ सुधार की गुंजाइश बनी थी। अभी भी पोर्टल पर नगर निगम के बाहर बसे कुछ गांव को निगम एरिया में दर्शाया जा रहा है। वहीं प्रॉपर्टी आईडी लिंक न होने से रजिस्ट्रियां रुकी हुई हैं। अब संभावनाएं हैं कि एक बार फिर से पोर्टल को अपडेट किया जाएगा। जिसमें सुधार के साथ खामियों की भी संभावनाएं बन चुकी हैं। एडवोकेट एवं डीड राइटर विकास कुमार ने बताया कि वीरवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रजिस्ट्री करवाने के लिए दूर दराज से आए लोग पोर्टल न चलने की वजह से परेशान होकर केवल इंतजार करते रहे। वहीं, जिन संपत्तियों पर बैंक द्वारा लोन किया जाना था और वे भी रजिस्ट्री के इंतजार में थे।
विज्ञापन

यहां थे इतने टोकर रिजर्व, सुबह से ही बंद हो रही साइट
22 जुुलाई को पानीपत तहसील में 72 टोकन, इसराना में 1, समलाखा में 24, बापौली में 74 और मतलौडा में 18 टोकन लिए जा चुके थे। तहसील कर्मचारियों ने बताया कि साइट व पोर्टल वीरवार सुबह से ही बंद है। जो देर शाम 6 बजे तक भी चालू नहीं हो पाई। उनके पास अभी तक केवल इतनी सूचना मिली है कि पोर्टल व साइट को अपडेट किया जा रहा है। इसमें क्या अपडेट होगा और क्या नहीं इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार और सोमवार को बढ़ेगा वर्कलोड
पोर्टल और साइट बंद होने से शुक्रवार व सोमवार को रिजर्व टोकन के साथ वीरवार को निर्धारित किए गए टोकन का भी वर्कलोड तहसील पर पड़ेगा। ऐसे में पोर्टल व साइट की वजह से लोगों को परेशानियां होना तय है।

72 टोकन रिजर्व थे, साइट न चलने से लौटे : तहसीलदार
वीरवार को पानीपत तहसील में 72 टोकन रिजर्व थे। रजिस्ट्री का पोर्टल व टोकन साइट बंद होने की वजह से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा है। अब तक अपडेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
-कुलदीप मलिक, तहसीलदार, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed