फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Refined oil packing factory raided, took five samples

रिफाइंड ऑयल पेकिंग फैक्टरी पर उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, पांच सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Refined oil packing factory raided, took five samples
पानीपत। फैक्टरी में रखे हुए तेल के टीन - फोटो : Panipat
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को आठ मरला चौक स्थित रिफाइंड ऑयल पैकिंग फैक्टरी में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रिफाइंड के पांच सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए करनाल स्थित लैब में भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट आने में करीब 10 दिन का वक्त लगेगा। छह माह पहले भी इसी फैक्टरी से सैंपल उठाए गए थे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी डॉ. संदीप सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को सुबह संपर्क किया था। उन्होंने अधिकारियों की एक टीम तैयार रखने का निर्देश दिया था। अधिकारी उड़नदस्ते के साथ आठ मरला चौक स्थित तेल की फैक्टरी का निरीक्षण करने गए। वहां रिफाइंड तेल की पैकेजिंग का काम होता है। वहां तेल पैक कर अलग-अलग स्थानों पर आपूर्ति की जाती थी। जांच टीम ने रिफाइंड तेल के पांच सैंपल लिए। पूरी कार्रवाई उड़नदस्ते की ओर से की गई। फैक्टरी के संचालक अश्वनी कुमार ने बताया कि उनकी आठ मरला में एग्रो फूड के नाम से फैक्टरी है। यहां सोयाबीन, सरसों के तेल की पैकिंग होती है। उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने लाइसेंस एवं अन्य कागजाज लेकर छानबीन की। उड़नदस्ते ने पूरी फैक्टरी का निरीक्षण करने के साथ ही फैक्टरी मालिक से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed