{"_id":"5d7174838ebc3e01586eed20","slug":"rape-crime-police-panipat-news-knl42384154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ नहीं, जीआरपी के निकले दुष्कर्म में शामिल दोनों जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ नहीं, जीआरपी के निकले दुष्कर्म में शामिल दोनों जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जब पुलिस दोनों पीड़ित किशोरियों को लेकर पानीपत पहुंची, तो इस केस में काफी हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए। पीड़ित किशोरियों ने जिन आरपीएफ जवानों पर सामूहिक दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए थे, वे जवान आरपीएफ के नहीं बल्कि जीआरपी के निकले। आरोपियों ने पीड़ित किशोरियों को अपना परिचय आरपीएफ कर्मचारियों के तौर पर दिया था। ताकि भविष्य में कोई शिकायत होती है, तो उनपर कोई आंच न आ सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपियों की छानबीन की तो दोनों दोनों आरोपी मौके से गायब मिले। दूसरी तरफ इसी मामले में पुलिस ने गोहाना से भी दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि अभी जीआरपी पानीपत के दोनों जवानों की गिरफ्तारी बाकी है।
उल्लेखनीय है कि जूई थाना क्षेत्र में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। युवतियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे 22 अगस्त को दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में सस्ती दवा दिलाने का झांसा देकर गांव के दो युवक उनको एक दुकान में ले गए। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी दोनों आरोपियों ने वीडियो भी बना ली। इसके बाद दोनों को भिवानी फिर गोहाना, पानीपत, करनाल के रास्ते हिमाचल के शिलॉय ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ आठ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के मामले में पीड़ित किशोरियों ने पानीपत आरपीएफ के दो जवानों के भी शामिल होने की बात कही थी।
गोहाना के आरोपी युवक गिरफ्तार
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गोहाना वासी दीपक (20) और मंजीत(26) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 23 से 25 अगस्त तक गोहाना में दो दिन और दो रात युवतियों को होटल में बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के आरोप है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवा, कोर्ट में पेश कर दिया है। मामले में आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनमें से जनप्रतिनिधि के बेटे सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में बस दो जीआरपी के जवानों की अभी गिरफ्तारी ही शेष है।
विज्ञापन
कोई पूछे तो बताना आरपीएफ ने बैठाया है और ट्रेन से कर दी रवाना
आरोपी जीआरपी के जवानों ने खुद को बचाने के लिए लिया आरपीएफ के नाम का सहारा लेने का षड़यंत्र रचा था। उन्होंने पीड़ित किशोरियों को दुष्कर्म के बाद पंजाब की तरफ जाने वाले ट्रेन में बैठाया और कहा कि अगर उनसे कोई पूछ तो ये कहना कि आरपीएफ ने बैठाया था। उन्होंने ये जालसाजी इसलिए रची ताकि भविष्य में इनसे संबंधित कोई परेशानी हुई तो उनके नाम नहीं खुल सकेंगे, लेकिन इनकी इस जालसाजी का पर्दाफाश हो गया।
क्वार्टर मिला बंद, ताला तोड़ा तो मिली वर्दी और नेमप्लेट
पुलिस जांच के दौरान पीड़ित किशोरियों ने वह क्वार्टर भी दिखाया जिसमें उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने विभाग कार्रवाई करते हुए क्वार्टर का ताला तुड़वाया। जिसमें से आरोपी पुलिस कर्मियों की वर्दी और नेम प्लेट तक बरामाद हो चुकी हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मदद की लगाई थी गुहार, पहले चाय पिलाई फिर किया दुष्कर्म
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किशोरियों ने बताया कि उन्होंने उनके साथ हुए धोखे और दुष्कर्म की शिकायत पानीपत आरोपी पुलिस कर्मियों को देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोपियों ने उनकी मदद की बजाए उनके साथ दुष्कर्म किया। वे देर रात को ही दोनों किशोरियों को अपने क्वार्टर ले गए यहां उन्हें चाय पिलाई, फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह उन्हें टिकट देकर पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
उम्र दराज मुलाजिमों की शर्मनाक घटना
दोनों आरोपी जीआरपीएफ के जवान काफी उम्रदराज हैं। उनकी इस करतूत का जब पानीपत स्टेशन परिसर में साथी मुलाजिमों को पता चला तो उन्होंने इस शर्मनाक करतूत की कड़े शब्दों में निंदा की। पूरा दिन यह मामला स्टेशन परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।
युवतियों से दुष्कर्म मामले में गोहाना के दो आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक छह आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी आरपीएफ के कर्मचारी बताये थे। जांच के दौरान सामने आया कि वे जीआरपी के है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एसआई धर्मली देवी, जांच अधिकारी
महिला थाना पुलिस
वर्जन-
भिवानी से महिला थाना पुलिस युवतियों से दुष्कर्म मामले में जांच के लिए आई थी। जांच में सामने आया कि आरपीएफ का कोई भी कर्मचारी इस मामले में शामिल नहीं है।
राजेंद्र हुड्डा, इंस्पेक्टर
आरपीएफ थाना पानीपत