फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape by blackmailing a teenager, case registered

किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rape by blackmailing a teenager, case registered
पानीपत। जाटल रोड स्थित कॉलोनी में एक युवक ने एक 14 साल की किशोरी को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर छह माह तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को फोटो वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान किशोरी आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुकी है। शुक्रवार रात को किशोरी के पिता ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी। तब तक पुलिस पहुंची आरोपी किशोरी के पिता को धक्का देकर फरार हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित कॉलोनी निवासी एक श्रमिक ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला हैं। चार वर्ष से पानीपत में रह रहा है और एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी 14 साल की बेटी घर पर ही सिलाई का काम करती है। पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र उसकी बेटी को परेशान करता है। जितेंद्र मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है।
विज्ञापन

छह माह पहले जितेंद्र ने अपने मोबाइल में उसकी बेटी के अश्लील फोटो ले लिए थे। तब से उसकी बेटी को फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी ने पांच माह पहले छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया लेकिन मकान मालिक ने उसे बचा लिया था। शुक्रवार रात दो बजे बेटी कमरे में नहीं मिली। किरायेदार ने बताया कि बेटी जितेंद्र के कमरे में है, जिस पर बेटी को छुड़ाया। कॉल कर पुलिस को बुलाया लेकिन जितेंद्र वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed