फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape accused arrested, sent to judicial custody

Panipat News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested, sent to judicial custody
सनौली। बीमार बेटे के उपचार का झांसा देकर महिला का अपहरण कर गोरखपुर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। सनौली थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम को आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सनौली थाना क्षेत्र की एक महिला चार जनवरी को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस ने गोरखपुर से महिला को बरामद कर लिया था। पानीपत पहुंचकर महिला ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला के आरोप थे कि उसका 10 साल का बेटा काफी समय से बीमार है। सौरभ ने उसके झांसा दिया था कि वह तंत्र विद्या से उसके बेटे को ठीक कर देगा, इसके लिए उसने कई बार उसे यमुना किनारे बुलाया था। चार जनवरी को भी एक ऑटो के माध्यम से उसके बुलाया, इसके बाद उसके खाने में कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया। जब उसे होश आया तो वह कामाख्या के जंगल में थी। जहां पर एक कमरे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद गोरखपुर लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कराए थे। महिला के बयान के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी में अपहरण और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दीं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी सौरभ को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सनौली थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed