{"_id":"6a5e8ee59d3dfb2af9005305","slug":"ramayana-panipat-news-c-18-1-knl1004-952885-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महर्षि वाल्मीकि रामायण पर प्रतियोगिता में बच्चों को मिलेंगे 11 लाख के पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महर्षि वाल्मीकि रामायण पर प्रतियोगिता में बच्चों को मिलेंगे 11 लाख के पुरस्कार
Tue, 21 Jul 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से देश का पहला रामायण आधारित राष्ट्रीय ज्ञान-प्रतियोगिता शो ‘कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ बुधवार को समालखा के गढ़ी छाज्जु स्थित प्राचीन सिद्ध श्री राम मंदिर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। आयोजन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में होगा।
शो के संयोजक समाजसेवी पवन गाहल्याण ने बताया कि यह आयोजन श्रीराम के आदर्शों और संस्कारों को घर-घर पहुंचाने की मुहिम है। इसका उद्देश्य बच्चों में माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सम्मान तथा प्रेम व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि समारोह में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह, प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिढ़ा, प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता सहित विधायक मनमोहन भड़ाना व प्रमोद विज विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आध्यात्मिक जगत से महामंडलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंद दाती महाराज, स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य, स्वामी राजेश्वर दास, स्वामी योगेश्वराचार्य और गोल्डन माता रुद्राणी जी महाराज सहित कई संत समाज की उपस्थिति रहेगी।
3 से 21 वर्ष तक के बच्चे ले सकेंगे भाग
महर्षि वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रश्न शामिल किए गए हैं। इसमें 3 से 21 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे व युवा भाग ले सकेंगे। विजेताओं को 11 लाख रुपये पुरस्कार राशि देंगे।