फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ram Rahim will do satsang in Panipat through virtual medium

Haryana: राम रहीम वर्चुअल माध्यम से पानीपत में करेगा सत्संग, की जा रही तैयारियां

Sat, 12 Nov 2022 05:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 05:38 PM IST
सार

दशहरा ग्राउंड सेक्टर-13 17 में सुबह 10 बजे से समागम किया जाएगा।  पानीपत में राम रहीम सात साल पहले आया था। डेप्थ थीम पर युवाओं को जागरूक करेगा।

विज्ञापन
Ram Rahim will do satsang in Panipat through virtual medium
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

40 दिन की पैरोल पर जेल से आया सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम रविवार को हरियाणा के पानीपत में वर्चुअल सत्संग करने जा रहा है। जिसको लेकर दशहरा ग्राउंड सेक्टर 13- 17 में एक दिन पहले तैयारी चल रही है। वर्चुअल सत्संग सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें जुड़ने के लिए आसपास के जिले से भी सैकड़ों की संख्या में लोगों के आने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


यौन शोषण और हत्या के केस में सजा काट रहा सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद बागपत के बरनावा आश्रम से ऑनलाइन सत्संग करने जा रहा है। सत्संग में अभी तक लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। सत्संग के प्रति लोगों को जोड़ने के लिए गांव गांव मुनादी भी की जा रही है।
विज्ञापन


राम रहीम ने सात साल पहले पानीपत में सत्संग किया था। जिला कमेटी सदस्य ईश कुमार ने बताया कि वर्चुअल सत्संग देश में फैली नशे की बुराई पर प्रवचन दिया जाएगा। इसका नाम डेप्थ थीम पर रखा गया है। नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के संदेश पर राम रहीम सभी से मुखातिब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक, सांसद, पार्षदों को भी इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर न्योता दिया गया है। डेरा सच्चा सौदा की तरफ से 1 सितंबर 2015 को पानीपत में महासफाई अभियान भी चलाया गया था। सनौली रोड पर अभियान की शुरुआत गुरमीत राम रहीम ने झाड़ू लगा कर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed