फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rakesh Tikait met the farmer who climbed the tower, promised fulfillment

टावर पर चढ़ने वाले किसान से मिले राकेश टिकैत, वादा किया पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait met the farmer who climbed the tower, promised fulfillment
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग को लेकर 11 सितंबर को समालखा का किसान जोगिंद्र अनाज मंडी में एक टावर पर चढ़ गया था। उन्होंने रविवार को राकेश टिकैत के साथ मुलाकात और बात की। इससे पहले राकेश टिकैत से बात करने के बाद ही जोगिंद्र टावर से उतरे थे।
विज्ञापन

पानीपत महापंचायत के मंच पर जोगिंद्र से मिलने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि यह सारे समाज एवं समुदायों के किसानों का आंदोलन है। कभी कहा जाता है दलितों का है, कभी कहा जाता है जाटों का तो कभी गुर्जरों का, लेकिन यह सबका आंदोलन है। विदित हो कि साढ़े छह घंटे तक टावर पर चढ़े रहने के बाद उतरने पर जोगिंद्र ने कहा था कि मैं पागल नहीं हूं, किसानों का दर्द देखा नहीं गया, इसलिए मुझे मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

- सर्व कर्मचारी हरियाणा संघ एवं अन्य मजदूर संघ महापंचायत में पहुंचे
महापंचायत में किसानों के साथ ही सर्व कर्मचारी हरियाणा संघ, किसान एकता मजदूर संघ, अखिल भारतीय किसान संगठन ने भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर समर्थन किया। संगठन के प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि सीटू एवं कर्मचारी संघ हमेशा से किसानों के साथ है और भारत बंद में भी किसानों का पूर्ण समर्थन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed