फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rakesh Chugh will join you today along with many businessmen

कई व्यापारियों के साथ राकेश चुघ आज आप में होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Chugh will join you today along with many businessmen
पानीपत। आप के जिला कार्यालय पर जानकारी देते जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक व उद्यमी राकेश चुघ। - फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा व्यापार मंडल के युवा प्रदेशाध्यक्ष एवं रब दे बंदे संगठन के प्रमुख सेवक राकेश चुघ सहित शहर की कई व्यापारिक एसोसिएशन के प्रधान रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। इसके लिए जीटी रोड स्थित सिंगला पैलेस में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता उन्हें आप की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल करेंगे।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने बताया कि शहर की विभिन्न एसोसिएशन के प्रधानों एवं उद्योगपतियों के आप में शामिल होने से पार्टी को बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी। वहीं हरियाणा व्यापार मंडल के युवा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चुघ ने बताया कि उनके साथ शहर के अनेक व्यापारी एवं व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रधान सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आप में शामिल होगे। उन्होंने बताया कि रविवार के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। आप की जन कल्याणकारी नीतियों व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर सभी व्यापारी आप में शामिल हो रहे है।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर राकेश चुघ ने आप में शामिल होने वालों की लिस्ट जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक को सौंपी। इस मौके पर अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि आप में शामिल होने वाले सभी व्यापारियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे दावे हैं कि रविवार को भारी संख्या में पानीपत के व्यापारी आप का दामन थामेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed