{"_id":"61c0e44eb9e6fb4c374e935a","slug":"raj-ds-unit-team-won-the-cricket-tournament-by-nine-wickets-panipat-news-knl93415519","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज डीएस यूनिट की टीम नौ विकेट से जीती क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज डीएस यूनिट की टीम नौ विकेट से जीती क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद मेडल दिखाती हुई टीम।
- फोटो : Panipat
पानीपत। गांव जाटल स्थित बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल में चल रहे राजेश्वर नाथ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। राज डीएस यूनिट ने नौ विकेट से राज ई-52 यूनिट को हराकर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले राज ई-52 यूनिट की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 101 रन बनाए। संदीप जांगड़ा ने 22 रन का योगदान दिया। राज डीएस की ओर से रिंकू और जावेद ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राज डीएस यूनिट के कप्तान गौतम भारद्वाज जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजय ने नाबाद 46 और जावेद ने नाबाद 42 रन की पारी खेलते टीम को 15 ओवरों में 102 रन बनाकर जीत दिला दी।
राज ओवरसीज के मालिक उदय नाथ ने राज डीएस यूनिट के कप्तान गौतम भारद्वाज को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता रहे राज ई-52 के कप्तान राजेश को भी सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज रहे जावेद को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज नीरज एवं बेस्ट बल्लेबाज संजय को भी ट्रॉफी एवं नकदी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज ओवरसीज के मालिक उदय नाथ, निधि नाथ एवं तारा नाथ ने किया। उन्होंने एचओडी संदीप मलिक, ताइक्वांडो कोच थापा और उनकी टीम का आभार प्रकट किया। बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। इस मौके आर्य क्रिकेट एकेडमी के मालिक विक्रम नेहरा, थ्रोबॉल हरियाणा सेक्रेटरी डॉ. राजेश तुरन, राज डीएस यूनिट के मैनेजर पवन दीक्षित, मोहित खेत्रपाल, नंदकिशोर, विकास राठी , मनीष चोपड़ा, राजेश यादव, दीपक नंदा, विवेक टंडन, कमेंटेटर बूरा, स्कोरर मोहित यादव, अंपायर हैप्पी धीमान एवं अमित धमीजा उपस्थित रहे।