{"_id":"62572f5d6a84f7537635769e","slug":"rainbow-warriors-won-the-trophy-in-the-cricket-tournament-panipat-news-knl1048763111","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में रेनबो वॉरियर्स ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में रेनबो वॉरियर्स ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
पानीपत। द मिलेनियम स्कूल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कोच को स्मृती चिंह देकर सम्मान
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अंसल स्थित द मिलेनियम स्कूल के 13वें स्थापना दिवस पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रेनबो वॉरियर्स ने ब्लू स्काई वॉकर्स को आठ विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली। मुकाबले में अभिभावकों की चार टीमें शामिल रहीं।
पहले मुकाबले में ब्लू स्काई वॉकर्स ने सिल्वर स्वॉर्ड्स को सात विकेट से हराया। सिल्वर स्वॉर्ड्स ने पहले 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 83 रन बनाए। कैप्टन पुलकित कालरा ने 18 बॉल पर 33 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद ब्लू स्काई वॉकर्स ने आठ ओवर में ही 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुनील 39 रन बनाकर नाबाद रहे और मुदित ने 18 रन बनाए। अक्षत ने दो विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज संजय, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पुलकित कालरा और मैन आफ द मैच सुनील कुमार रहे।
दूसरे मुकाबले में रेनबो वॉरियर्स और रेड विंग्स आमने सामने थे। रेड विंग्स ने 10 ओवर में छह विकेट पर 62 रन जोडे़। गौरव मिगलानी ने 17 और रमन ने 11 रन का योगदान दिया। सुनील हांडा, दीपक भारद्वाज, सचिन एवं आशीष टंडन को एक-एक विकेट मिला। रेनबो वॉरियर्स ने 6.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष टंडन ने छह छक्कों के साथ 20 गेंदों पर 36 रन बनाए और। मैन आफ द मैच रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सुनील हांडा रहे।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला ब्लू स्काई वॉकर्स और रेनबो वॉरियर्स के बीच हुआ। ब्लू वॉकर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 89 रन बनाए। कप्तान तरुण बजाज ने 27, पुनीत ने 19 और मुदित ने 28 रन बनाए। राहुल ग्रोवर ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में रेनबो वॉरियर्स ने 5.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। डॉ. दीपक भारद्वाज ने नौ गेंद पर नाबाद 21 रन और ललित ने 20 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पुनीत और बल्लेबाज मुदित रहे। मैन आफ द मैच ललित रहे। फेयर प्ले अवार्ड डॉ. दीपक भारद्वाज और बेस्ट फील्डर अवार्ड मुदित के खाते में गया। प्रधानाचार्य अमिता कोचर ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी।