फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain stopped development work, traffic disrupted due to waterlogging

बारिश ने रोके विकास कार्य, जलभराव से यातायात बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rain stopped development work, traffic disrupted due to waterlogging
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में भरा पानी। - फोटो : Panipat
पानीपत। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने ठंड का तीखापन बढ़ा दिया। साथ ही शहर में चल रहे विकास कार्यों को रोक दिया। कई जगहों पर जलभराव होने से यातायात भी बाधित रहा। कई क्षेत्रों में जल निकासी ठप होने से सड़कों पर पानी जमा होने लगा है। इससे गंदगी और कीचड़ की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से असंध रोड और गोहाना रोड के फोरलेन का प्रोजेक्ट अटक गया। बरसत रोड का काम भी बंद हो गया है। असंध रोड पुल के नीचे पानी भरने से अंडरपास में गंदा पानी भर गया है। इस वजह से यातायात प्रभावित रहा। खास बात यह है कि निगम ने इस पानी को एक दिन पहले ही पंपसेट लगाकर निकलवाया था। अब फिर से अंडरपास में पानी भरने से शहरी लोगों को लाइन पार आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अंडरपास की फोटो लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल की। वहीं, शहर के जनप्रतिनिधियों का आश्वासन है कि वे जल्द ही इसका समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बरसाती पानी की वजह से शहर के सड़कें भी बरसाती पानी से भर गई हैं। निकासी न होने की वजह से अनाज मंडी और सब्जी मंडी में भी बरसाती पानी जमा हो गया है। इस पानी से ही लोगों को निकलकर आना जाना पड़ रहा है। वहीं, बारिश में सब्जियों के गलने से मंडी में गंदगी को माहौल बना हुआ है। उधर, शहर के असंध रोड, बरसत रोड और गोहाना रोड पर चल रहा काम भी बारिश की वजह से अधर में लटक गया है। असंध रोड और गोहाना रोड को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। वहीं, बरसत रोड पर सीवरेज की बड़ी पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। बारिश की वजह से अब मौके पर कीचड़ ही कीचड़ जमा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटानी रोड और ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के खस्ता हालात
शहर में कुटानी रोड और ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के हालात भी ज्यादा खस्ता हो गए हैं। यहां भी निकासी व्यवस्था ठप होने से बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो गया है। वहीं, गंदगी का माहौल बरकरार है। यहां के लोग जनप्रतिनिधियों से बार बार शिकायतें कर रहे हैं इसके बाद भी निकासी का बंदोबस्त नहीं हो पाया है।

असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास पर भरा पानी।

असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास पर भरा पानी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed