फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Railway overbridge lit up, lights put on foundation failed in drawing

Panipat News: रेलवे ओवरब्रिज हुआ जगमग, ड्राइंग में फेल फाउंडेशन पर ही लगा दी लाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Railway overbridge lit up, lights put on foundation failed in drawing
पानीपत। असंध रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर ड्राइंग में फेल फाउंडेशन पर ही लाइट लगा दी गई। करीब 35 लाख की लाइट लगने से आरओबी पर उजाला तो हो गया लेकिन फाउंडेशन को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज का डिवाइडर गत दिनों बनाया गया था। इसके साथ लाइट लगाने को लेकर फाउंडेशन बनाए गए थे। ये फाउंडेशन दोनों तरफ आधा-आधा इंच से अधिक बाहर निकाल दिए गए थे। इन पर सवाल उठे तो अधिकारियों ने इन फाउंडेशन को हटाकर नए सिरे से बनाने की बात कही थी। पिछले दिनों यहां काम भी किया गया लेकिन किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया। पिछले दो दिन से फाउंडेशन पर लाइटों के लिए पोल लगा दिए गए। इसके साथ इनको चालू भी कर दिया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पुल के ऊपर घना अंधेरा होने के कारण जाने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अंधेरा होने के कारण लोगों को हादसा होने का खतरा अधिक बना रहता था। अब पुल पर लाइटें लगने के बाद लोगों को अंधेरे का सामना नहीं करना पडेगा। इसी के साथ आगे सर्दी अधिक होने से लाइटों की आवश्यकता वाहन चालकों के लिए बढ़ जाती है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लाइटों को बिजली से जोड़कर पुल को जगमग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पुल पर लाइटों को लगा दी गई हैं। इनमें बिजली कनेक्शन भी दे दिया है। फिलहाल इनकी टेस्टिंग की जा रही है। फाउंडेशन ज्यादा बाहर नहीं है। ज्यादा जरूरत पड़ने पर इसमें सुधार किया जा सकता है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed