फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Quarrel over water, six people beat two brothers with sticks

पानी को लेकर झगड़ा, छह लोगों ने दो भाइयों को डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Quarrel over water, six people beat two brothers with sticks
बसंत नगर में पीने के पानी को लेकर झगड़ा हो गया। छह लोगों ने मिलकर दो भाइयों पर डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले की वजह एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन

बसंत नगर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। गत सात अक्तूबर को उसका राजेश, गीता, श्रवण, कृष्ण, उसकी पत्नी, उसके बेटे आशू के साथ पानी को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी कारण आरोपियों ने उसके भाई धर्मबीर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वह झगड़े का शोर सुनकर आया तो आरोपियों ने उसकी बाई आंख पर डंडा मारा और अन्य ने लात मुक्कों से हमला किया। बचाने आई बहन कांता पर भी डंडों से हमला किया। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई, इसी बीच कुछ लोग आए। आरोपी मौके से फरार हो गए। वह भाई को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed