{"_id":"61673c2a09e03b44d132bd2f","slug":"quarrel-between-two-prisoners-lodged-in-jail-on-charges-of-rape-one-broken-leg-panipat-news-knl864291132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद दो बंदियों में झगड़ा, एक की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद दो बंदियों में झगड़ा, एक की टांग टूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद दो बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। इनमें एक बंदी ने दूसरे की टांग तोड़ दी। अन्य कैदियों ने मिलकर बीच-बचाव कराया और जिला कारागार पुलिस ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। दोनों ही बंदियों के केस कोर्ट में चल रहे हैं।
सैनी कॉलोनी निवासी अनुज पंडित ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को बताया कि वह जिला कारागार में 18 जून 2020 से दुष्कर्म के मामले में बंद है। वहीं इसी कारागार में राणा माजरा निवासी मुबारिक पुत्र खुर्शीद भी है, वह भी दुष्कर्म का आरोपी है। अनुज ने बताया कि मुबारिक पिछले कुछ दिनों से रंजिश रखे हुए था। वह मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे परिवार से बात करने के लिए फोन कक्ष में जा रहा था। इसी बीच मुबारिक ने उसे रोका और गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा लिया। फिर उसकी टांग तोड़ दी।
पीड़ित अनुज ने बताया कि कारागार के अन्य कैदियों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया और कारागार पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार कराने के बाद उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। जबकि इस मामले में जेल में बंद अनुज के बड़े भाई ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अनुज से मिलकर आया था, तब अनुज ने ऐसी किसी के साथ कोई रंजिश की बात नहीं बताई थी।
विज्ञापन
डीएसपी जेल की तरफ से मिली सूचना पर जेल पहुंची पुलिस -
जांच अधिकारी एसआई महिपाल ने बताया कि जिला कारागार के उप-अधीक्षक की तरफ से एक दरखास्त भेजी गई थी। जिस पर वह बयान दर्ज करने के लिए एचसी संदीप के साथ कारागार गया और बंदी अनुज के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ 323,341,325 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।