{"_id":"61a925d18c81d44e562035d2","slug":"quarantined-54-people-who-came-back-from-abroad-panipat-news-knl915069189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से वापस आए 54 लोगों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से वापस आए 54 लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से स्वास्थ्य विभाग फिर अलर्ट हो गया है। वीरवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा के कार्यालय से 21 और यात्रियों की सूची मिली है। बुधवार को 24 यात्रियों की सूची मिली थी। इन तीन दिनों में 62 लोगों की सूची मिल चुकी है। इनमें से विभाग ने 54 लोगों को ट्रेस कर लिया है। शेष छह लोगों को ट्रेस करना बाकी है। इनके आरटीपीसीआर टेस्ट भी हुए हैं। इनको होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
इनकी सूचना इनके संबंधित मेडिकल ऑफिसर को सौंप दी गई है। सभी को 72 घंटे पहले हुई आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। रिपोर्ट यदि निगेटिव है तो भी उन्हें होम क्वारंटीन रहना होगा। आठवें दिन दोबारा टेस्ट होगा और सात दिन तक सेल्फ मॉनीटरिंग करनी होगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदुजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्वरूप को लेकर सतर्क है।
पानीपत लौटने वालों में अधिकतर मॉडल टाउन, यमुना एंन्कलेव, एल्डिको व टीडीआई सिटी से हैं। ये लोग यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, न्यूजीलैंड व इंग्लैंड से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे लोगों के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग करने के लिए आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक दिन घर में दस्तक देकर स्वास्थ्य की रिपोर्ट लेंगी। अगर किसी को कोरोना के लक्ष्ण है कि तो उन्हें जांच के लिए प्रेरित करेंगी।