फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Put to sell mobile on OLX, thugs cheated 68 thousand by becoming buyers.

ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के लिए डाला, ठग ने खरीदार बन ठगे 68 हजार.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Put to sell mobile on OLX, thugs cheated 68 thousand by becoming buyers.
आजाद नगर के छात्र से एक ठग ने ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने का झांसा देकर खाते की जानकारी लेकर 68 हजार रुपये खाते से चोरी कर लिए। छात्र ने अपने दोस्त से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कराए थे। अब छात्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आजाद नगर निवासी विशाल ने माडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो कक्षा 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन

रविवार को शाम सात बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक काल आई थी। फोनकर्ता ने कहा कि उसने जो मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला है वो मोबाइल को खरीदने में इच्छुक है। उसने उसके मोबाइल पर ऑनलाइन 500 रुपये डाल दिए हैं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसके बाद मोबाइल पर एक मैसेज आया था इसमें हां या न लिखा था। उसने हां पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर दोबारा से कॉल आई। खुद को मोबाइल खरीदने का इच्छुक बताने वाले ने कहा कि वो अपना अकाउंट चेक करे। उसके पास पैसे आए हैं या नहीं साथ ही कहा कि उसके पेटीएम अकाउंट में पैसे नहीं हैं। पैसे डलवा लो। उसने पड़ोसी अमित के पेटीएम से 67 हजार 531 रुपये अलग-अलग करके अपने पेटीएम में डलवाए लेकिन ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने के बारे में कहने वाले अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके पेटीएम खाते से उसके 68 हजार 531 रुपये निकाल लिए। उसी दिन पहले उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed