फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Punjabi and Jaipuri Chura will give a royal look to the wrist of married women.

Panipat News: सुहागिनों की कलाई को रॉयल लुक देगा पंजाबी व जयपुरी चूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Punjabi and Jaipuri Chura will give a royal look to the wrist of married women.
पानीपत। करवा चौथ 20 अक्तूबर को है। करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। यह व्रत महिलाओं के लिए न सिर्फ सजने-संवरने का होता है, बल्कि आस्था और विश्वास का भी त्योहार है। सुहागिनों ने कपड़ों के साथ चूड़ियों की खरीदारी शुरू कर दी है। चूड़ी की दुकानों पर महिलाएं अलग-अलग डिजाइन की रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी विभिन्न डिजाइनों की चमकदार चूड़ियों से दुकानों को भर रखा है। दुकानदारों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन


करवा चौथ व्रत के लिए हर विवाहित महिला खूब सजती-संवरती है। हर महिला में एक-दूसरे से ज्यादा सुंदर दिखने का चाव होता है। महिलाओं ने अभी से सजने-संवरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके चलते बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में शृंगार से संबंधित दुकानों पर महिलाओं की भीड़ चूड़ियां, कंगन, बिंदियां और अन्य शृंगार का सामान खरीदने को उमड़ रही है। महिलाएं और युवतियां मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। पंजाबी समुदाय और मारवाड़ी समुदाय में इस पर्व की विशेष परंपरा है। वहीं नवविवाहितों में चूड़ा और उम्रदराज महिलाओं में लाल चूड़ी पहनने की परंपरा है।
विज्ञापन

-------------

महिलाओं को भा रहा पंजाबी चूड़ा
कपड़ों से मैचिंग चूड़ियों के लिए चूड़ियों की छोटी-बड़ी दुकानों पर महिलाएं पहुंच रही हैं। मांग को देखते हुए दुकानदारों द्वारा राजस्थान, पंजाब, जयपुर, फिरोजाबाद से रंग-बिरंगी चूड़ियों के सेट मंगवाए गए हैं। दुकानदार सुरेश वर्मा कहते हैं कि वैसे तो हर डिजाइन की चूड़ी और लहठी महिलाएं पसंद कर रही हैं लेकिन सबसे अधिक मांग पंजाबी चूड़े की है। 300 से 1500 रुपये तक में 16-16 चूड़ियों के सेट का चूड़ा उपलब्ध है। इसके अलावा राजस्थानी कड़ा और जयपुरी नग जड़ित चूड़ियां भी बाजार में खूब धूम मचा रही हैं। चूड़ी कारोबारी नितिन जैन ने बताया कि लहठी और कांच की चूड़ियों के साथ-साथ इस बार सीप की चूड़ियां महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------


मेहंदी वालों के पास लगने लगी भीड़

वर्मा ब्यूटी पार्लर एंड जनरल स्टोर के संचालक सुरेश वर्मा ने बताया कि वह 12 वर्षों से मेहंदी लगाने का काम कर रहा है। विभिन्न डिजाइन की मेहंदी के अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। इसमें 200 रुपये से लेकर 800 तक की मेहंदी लगाई जा रही है। यही नहीं, उनके पास घर पर जाकर मेहंदी लगाने की भी एडवांस बुकिंग्स आई हुई हैं, जिनके अलग रेट हैं। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर महिलाएं सबसे अधिक भरवा हाथ की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं।

-------------------------





गृहिणी मंगेश ने बताया कि करवा चौथ आस्था और विश्वास का पर्व है। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। इसे लेकर खरीदारी शुरू कर दी है। सूट के बाद उसने लाल रंग के पंजाबी चूड़े और राजस्थानी कड़े की खरीदारी की है। मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग की है। करवा चौथ का पर्व पूरे रीति रिवाज के साथ निभाया जाना चाहिए।




गृहिणी मुकेश ने कहा कि करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिनें उत्सुक रहती हैं। सजने-संवरने के सामान की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में त्योहार को लेकर चूड़ियों की कई तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं। उसने लाल रंग का सूट व उससे मेल खाती डिजाइनर चूड़ियों की खरीद की है। वह व्रत से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed