फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protests in Delhi... Security stepped up at toll plazas.

Panipat News: दिल्ली में प्रदर्शन... टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ाई

Tue, 21 Jul 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 21 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Protests in Delhi... Security stepped up at toll plazas.
जनता समाधान ​शिविर में अपनी समस्या रखते फरियादी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में लिए जाने के बाद पानीपत पुलिस ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया। सोमवार सुबह से ही जीटी रोड स्थित सेक्टर-18 और इसराना के डाहर टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
दिल्ली की स्थिति पर पुलिस अधिकारी दिनभर नजर बनाए रहे। वहीं, किसान नेताओं ने मंगलवार को पहले गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई सुनिश्चित कराने और उसके बाद दिल्ली कूच करने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सुबह टोल प्लाजा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के उग्र होने के बाद आसपास के जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। पानीपत में सुबह से ही दोनों टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की गहन जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार और पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुरेश सैनी भी सुबह से टोल प्लाजा पर मौजूद रहे। इसके अलावा थाना सेक्टर-13/17, थाना किला, थाना तहसील कैंप, सीआईए-1 तथा दंगा नियंत्रण टीम के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
उधर, कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया। इसे देखते हुए पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।
हालांकि, पानीपत के किसी भी टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से कोई प्रदर्शन नहीं किया गया।
उधर, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने बताया कि सोमवार को पानीपत
जिले में किसी भी किसान नेता को हिरासत में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को किसान पहले कुरुक्षेत्र पहुंचकर गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग करेंगे।


दिल्ली में हुए प्रदर्शन को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर टोल प्लाजा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। -मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पानीपत

जनता समाधान शिविर में अपनी समस्या रखते फरियादी। संवाद

जनता समाधान शिविर में अपनी समस्या रखते फरियादी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed