{"_id":"88cd94059f9d64b8970a19d3873b9746","slug":"protest-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगाें को लेकर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगाें को लेकर बुलंद की आवाज
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sun, 06 Oct 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक यूनियन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद ज्यादातर वक्ताओं ने यूनियन की मांगों पर जोर दिया और सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला कार्यालय मेें शनिवार को बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान सुलतान देशवाल ने की।
बैठक को संबोधित उन्होंने कहा कि यूनियन के संघर्षों के दौरान हमारे जो कर्मचारी भाई शहीद हुए हैं, हमें उनके बलिदानों को हमेशा ही याद रखना चाहिए। इस जिला कमेटी के सदस्यों ने अपने पिछले दो वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी कर्मचारियाें ने यूनियन के हर आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का भरोसा दिलाया।
यूनियन की मांग है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सड़क और भवनों के निर्माण कार्य ठेके पर न दिए जाएं, कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाए, एलटीसी का भुगतान किया जाए और निजीकरण को बंद किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर बुधराम, सुरेंद्र मलिक, बलराज मलिक, होशियार सिंह, भीम सिंह, सुमेर श्योकंद, रमेश दुहन और पाले राम मौजूद रहे।