{"_id":"c51a76a01aa27cb6e175f6ff7d916ac9","slug":"property-dealer-shot-dead-in-mysterious-circumstances-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में चली गोली लगने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में चली गोली लगने से मौत
panipat brueau
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में चली गोली लगने से मौत
-38 वर्षीय राजेश की लाइसेंसी रिवाल्वर से ही चली गोली
-थाना शहर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया
-परिवार में मौत की सूचना मिलते ही छाया मातम
- मानसिक परेशानी बताया जा रहा कारण
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर-13-17 में बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली कनपटी पर लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग कभी उसको मानसिक रूप से परेशान तो कभी पारिवारिक कारणों के चलते खुद की गोली मारने की बात दोहराते हैं। थाना शहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुलासा करने का दावा किया है।
मामला थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर-13-17 का है। सोमवार देर रात को राजेश की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। यहां पर राजेश का शव खून में लथपथ मिला। सेक्टर-छह चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। पुलिस अधिकारियों व एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया और नमूने उठाए। परिजनों ने बताया कि राजेश कई दिन से परेशान चल रहा था। वह बीती रात को अपने कमरे में चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे पहुंचे तो राजेश की कनपटी में गोली लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि राजेश की कनपटी पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
मौत का एक कारण पारिवारिक कलह भी
राजेश की अपनी पत्नी से कहासुनी रहती थी। इसी कारण वह कई दिनों पहले मायके चली गई। पत्नी के मायके चले जाने के बाद वह परेशान रहता था। राजेश के पास दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
आपसी क्लेह में खो रहे युवा जान
बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से मौत होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जाटल गांव में एक युवा दंपति ने बंद करने में गोली मार ली थी। प्राथमिक जांच में पति द्वारा पत्नी को गोली मारकर खुद गोली मारने की सामने आई थी, लेकिन फोरेंसिक जांच में मामले का गंभीर खुलासा हुआ। इसमें सामने आया कि पत्नी ने अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर खुद को गोली मार ली थी। उनके कमरे से पत्नी द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी मिला था।
वर्जन
थाना क्षेत्र के सेक्टर-13-17 में एक युवक की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। उसकी कनपटी पर गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत