फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Promising students will show their talent in the State Science Essay Writing Competition

Panipat News: राज्य विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे होनहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Promising students will show their talent in the State Science Essay Writing Competition
पानीपत। जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता होनहार अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी मंगलवार को जींद के पुरानी सब्जी के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले के जिला स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित टॉप-10 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हीं विषयों पर निबंध लिखेंगे जिस विषय में उन्होंने जिला स्तर पर भाग लेकर प्रतियोगिता परिणाम में टॉप-10 में जगह बनाई थी। एक विषया पर जिले से एक विद्यार्थी शामिल हो सकता है। विषय की दोहराई होने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की अवधि, निबंध का आकार आदि शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन



जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन गत वर्ष 15 अक्तूबर को किया गया था। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 130 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता का परिणाम 21 अक्तूबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स




राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित जिले के टॉप-10 विद्यार्थी

विद्यार्थी कक्षा स्कूल

नितीश मुखीजा 11वीं जीएसएसएस लोहारी।

रेहाना चौधरी नौवीं डीएवी स्कूल थर्मल।

मान्सी 12वीं एसडी विद्या मंदिर हुडा, पानीपत।

पारस 10वीं द हेरिटेज कॉनवेंट स्कूल, पानीपत।

प्रीति 11वीं जीएमएसएसएसएस, गोयला खुर्द।

कनिष्का अग्रवाल 12वीं जीजीएसएसएस बापौली।

चित्राक्षी 10वीं डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल, मॉडल टाऊन।

सानिया 11वीं जीएसएसएस तहसील कैंप।

इशिता 12वीं एसडी विद्या मंदिर हुडा, पानीपत।

कार्तिक 11वीं एसडीवीएम सिटी, पानीपत।




इन विषयों पर दक्षता दिखाएंगे प्रतिभागी-
- पुन: उपयोग करें, कम करें, पुनर्चक्रण करें।
- पर्यावरण बचाने के उपाय।
- उत्तरी भारत में फसल जलाने के परिणाम।
- जैव विविधता: यह महत्वपूर्ण क्यों है और इसे कैसे संरक्षित किया जाए।
- व्यायाम और स्वास्थ्य।


विज्ञान के प्रति बढ़ेगी छात्रों की रूचि : संदीप

विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से खंड व जिला स्तर पर विज्ञान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। अब 17 जनवरी को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के जिला स्तर पर टॉप-10 विद्यार्थी अपनी दक्षता दिखाएंगे। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की विज्ञान में दक्षता बढ़ेगी।
- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed