फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Production warrant to be issued today to those accused of raping three women

Panipat News: तीन महिलाओं से दुराचार करने वाले आरोपियों को आज जारी होगा प्रोडक्शन वारंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Production warrant to be issued today to those accused of raping three women
पानीपत। मतलौडा थाना क्षेत्र में मछली फार्म पर लूटपाट व हत्या और डेरे पर तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार व हत्या के मामले में जेल जा चुके आरोपियों को दोबारा पूछताछ करने के लिए पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। सीआईए-1 ने तीन दिन पहले ही न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट की याचिका दायर की जा चुकी है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के अलावा उनके कब्जे से लूटी गई 13 हजार रुपये की राशि और जेवरात को बरामद करेगी।
विज्ञापन

डेरों पर लूटपाट, चोरी व सामूहिक दुराचार की वारदात को अंजाम देने के बाद सरगना राजू उर्फ राजीव पछता रहा है। वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। वह एक बार उत्तरप्रदेश के बड़ौत के बड़का गांव में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन पुलिस ने उसको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया और उसको बचा लिया। अब जेल जाने के बाद आरोपी ने दोबारा जेल की सलाखों में सिर पटक कर जान देने का प्रयास किया। इस मामले में जिला जेल की डीएसपी गीता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में सरगना राजू उर्फ राजीव, उसका भाई सोनू, साथी नरेंद्र, नवीन और जयभगवान को जेल भेज चुकी है। जबकि उनका एक साथी ज्योति जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed