फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Procurement system for PR paddy lags; 745 metric tonnes stuck at the mandi.

Panipat News: पीआर धान की खरीद में पिछड़ी व्यवस्था, 745 मीट्रिक टन मंडी में अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Procurement system for PR paddy lags; 745 metric tonnes stuck at the mandi.
मतलौडा अनाज मंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही पीआर धान की खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पानीपत व बाबरपुर मंडी में बुधवार को 379 मीट्रिक टन पीआर धान पहुंचा, लेकिन इसमें से सिर्फ 206.9 मीट्रिक टन की ही खरीद हो सकी। कुल आवक 1248.7 मीट्रिक टन पहुंचने के बावजूद 744.6 मीट्रिक टन पीआर धान अब भी खरीद के इंतजार में है। इससे किसानों को फसल बेचने के लिए मंडी में रुकना पड़ रहा है और आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर परेशानी और बढ़ सकती है। इन सबके बीच बुधवार को मौसम में बदलाव के चलते किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
पीआर धान की खरीद के साथ उठान की स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं है। अब तक खरीदे गए 504.1 मीट्रिक टन धान में से 200 मीट्रिक टन का ही उठान हो पाया है, जबकि 304.1 मीट्रिक टन खरीदा गया धान मंडी से बाहर नहीं जा सका है। ऐसे में यदि आवक इसी रफ्तार से बढ़ी तो मंडी में धान रखने के लिए जगह का संकट खड़ा हो सकता है। पीआर धान के भाव बुधवार को 2441 से 2465 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
विज्ञापन

पिछले साल इसी तारीख तक मंडी में 4396.2 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी थी। इस बार अब तक आवक 1248.7 मीट्रिक टन है। यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 3148 मीट्रिक टन कम आवक हुई है। इसके बावजूद मौजूदा आवक में खरीद से वंचित धान की मात्रा चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



1509 में खरीद लगभग पूरी, उठान में भी मामूली बैकलॉग
1509 धान की खरीद की स्थिति पीआर के मुकाबले बेहतर है। अब तक इसकी 24905.2 मीट्रिक टन आवक हुई है और 24902.5 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। बुधवार को 845 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 851.5 मीट्रिक टन खरीद दर्ज की गई। अब केवल 2.7 मीट्रिक टन 1509 धान खरीद से वंचित है।
1509 का उठान भी काफी हद तक हो चुका है। कुल 24500 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जबकि 402.5 मीट्रिक टन उठान के इंतजार में है। इसके भाव 3800 से 4041 रुपये प्रति क्विंटल रहे। पिछले साल इसी अवधि तक 1509 की आवक 20144.9 मीट्रिक टन थी, जबकि इस बार आवक 24905.2 मीट्रिक टन हो चुकी है।



वर्जन-
पीआर धान की खरीद और उठान लगातार जारी है। मंडी में जो धान खरीद से वंचित है, उसकी खरीद के लिए संबंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है। खरीदे गए धान के उठान पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मंडी में किसानों को फसल रखने में परेशानी न हो।
- आशा रानी, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed