{"_id":"699234b9e5d20af45001983a","slug":"problems-persist-in-residential-sectors-rwa-to-stage-protest-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152332-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिहायशी सेक्टरों में समस्या बरकरार, आरडब्ल्यूए आज देगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिहायशी सेक्टरों में समस्या बरकरार, आरडब्ल्यूए आज देगी धरना
विज्ञापन
पानीपत। एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) रिहायशी सेक्टरों में मूलभूत सुविधा तक नहीं दे पा रहा है। सेक्टरों में सड़क व सीवर के साथ कूड़ा उठान तक के लिए सेक्टरवासी परेशान हैं। आरडब्ल्यूए समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। हर बार समस्याओं के समाधान का फैसला लेने के बाद भी काम नहीं किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए ने 16 फरवरी को प्राधिकरण कार्यालय पर अधिकारियों का घेराव करेगा।
हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कनफेडरेशन विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहा है, इसमें विशेष रूप से सफाई और पानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कनफेडरेशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह और सेक्टर-7 आरडब्ल्यूए प्रधान मास्टर रणधीर सिंह व उप प्रधान रामपत नैन ने कहा कि सेक्टरों में सफाई की व्यवस्था इतनी बेहतर नहीं है। यहां नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। घरों में भी कई-कई दिनों तक गड़ियां कूड़ा लेने के लिए नहीं आ रही हैं। सेक्टरों में पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है। प्राधिकरण के दिए पानी में शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में सरकारी नल का सीधा पानी पीने पर बीमार होने का डर बना रहता है। सेक्टर-6, 7, 18, 24 व 40 में सफाई की बुरी स्थिति बनी हुई है।
कई सेक्टरों में बुरी स्थिति
शहर के सेक्टर छह और सात में बुरी स्थिति बनी हुई है। कई जगह कूड़े का उठान तक नहीं किया जा रहा है, वहीं सड़क व सीवर की स्थिति खराब है। बारिश होने पर पानी सड़कों व गलियों में जमा हो जाता है, ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।