{"_id":"654bfadb5a2bc6e93d0aa65d","slug":"private-schools-defied-dcs-orders-panipat-news-c-244-1-pnp1004-8976-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निजी स्कूलों ने दिखाया डीसी के आदेशों को ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निजी स्कूलों ने दिखाया डीसी के आदेशों को ठेंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से पांचवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आगामी आदेशों तक के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसराना व खंड के गांवों में ज्यादातर निजी स्कूलों के वाहनों में नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चे सफर करते दिखे। निजी स्कूल संचालकों द्वारा सरकारी आदेश की पूरी तरह से अवहेलना होती देखी गई।
शिक्षा विभाग के अधिकारी भी आदेशों को लेकर गंभीर नजर नहीं आए। बता दें कि मंगलवार को शाम चार बजे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के साथ की बैठक में लगातार वायु गुणवत्ता में प्रदूषण बढ़ने पर चिंता व्यक्त की गई। जिसमें 8 से 13 नवंबर तक नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के सरकारी व निजी स्कूली बच्चों की छुट्टी घोषणा हुई। डीसी डॉ वीरेंद्र सिंह दहिया द्वारा आदेश भी जारी किए। आदेशों के बाद बुधवार को इसराना व आसपास के गांवों में जहां सभी राजकीय प्राथमिक स्कूल बंद रहे, वहीं ज्यादातर निजी प्राइमरी स्कूल खुले देखे गए। ज्यादातर निजी स्कूलों की बसों में छोटे बच्चे सफर करते देखे गए। विभाग की बीईओ सुनीता कादियान से संपर्क साधा गया तो जवाब मिला कि वे अवकाश पर हैं। बीआरसी रमेश सहरावत ने बताया कि निजी स्कूलों को आज फिर नोटिस जारी किया गया है। अगर कोई आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।