{"_id":"664d4763217fd2bf690dd3e9","slug":"private-schools-are-playing-with-the-health-of-children-in-the-scorching-heat-panipat-news-c-244-1-sknl1016-118571-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे निजी स्कूल
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
पानीपत। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। साथ ही स्कूलों के समय में बदलाव कर दोपहर 12 बजे तक ही लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कई निजी स्कूल आदेशों की अनदेखी कर स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। निजी स्कूल दोपहर डेढ़ से दो बजे तक कक्षाएं लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं, आठवीं की बजाय पांचवीं कक्षा तक बच्चों की छुट्टी कर विभागीय आदेशों की इतिश्री कर रहे हैं।
पानीपत के मतलौडा कस्बे में स्कूलों की पड़ताल के दौरान पाया कि निजी स्कूलों द्वारा दोपहर 12 बजे की बजाय दोपहर बाद डेढ़ से दो बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसके अलावा पानीपत सहित जिले के अन्य कस्बों में भी मनमानी से स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, जिससे तपती गर्मी में बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है।
उनका कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूल बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। अभिभावक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बच्चे का स्कूल गांव से मात्र आधा किलोमीटर दूर है। दोपहर 1.43 बजे स्कूल बस गंतव्य पर पहुंची जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचे। अभिभावक मुकेश ने बताया कि उनकी एक बेटी सातवीं और बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है। बेटी पहले राउंड में दोपहर 1.40 बजे घर पहुंची जबकि बेटा दूसरे राउंड में दोपहर 2.10 मिनट पर घर पहुंचा। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को न तो विभागीय आदेशों की परवाह है, न ही प्रचंड गर्मी में बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव की कोई चिंता है। विभाग को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पड़ताल में यह आया सामने-
पहला मामला- एक निजी स्कूल ने दोपहर 1.20 बजे स्कूल की छुट्टी की जिसके बाद स्कूल बसों में बच्चों को उनके गंतव्य भेजने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर करीब दो बजे तक जारी रहा।
दूसरा मामला- एक अन्य निजी स्कूल ने दोपहर 1.30 बजे स्कूल की छुट्टी की जिसके बाद स्कूल बसों में बच्चों को उनके गंतव्य भेजने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर करीब दो बजे तक जारी रहा।
तीसरा मामला- तीसरे एक अन्य निजी स्कूल का समय इससे भी अधिक रहा। दोपहर 1.50 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को उनके गंतव्य भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।
वर्जन-
प्रचंड गर्मी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, गर्मी के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा के बच्चों की आगामी आदेश तक छुट्टी करने के आदेश जारी किए हुए हैं जो निजी स्कूल आदेशों का उल्लंघन करेगा, शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
फोटो संख्या-- चार फोटो- दोपहर 1.33 बजे स्कूल बस से उतरकर तपती दोपहरी में घर जाते स्कूली बच्चे। दोपहर 1.36 बजे बच्चों को छोड़कर वापस जाती एक निजी स्कूल बस। दोपहर 1.43 बजे स्कूल बस से उतरकर सड़क पार करते बच्चे। दोपहर 2.05 बजे बच्चों को लेेकर आई एक अन्य निजी स्कूल की बस।
भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे निजी स्कूल - विभागीय आदेशों को दरकिनार कर दोपहर बाद दो बजे तक लगाई जा रही कक्षाएं
विज्ञापन
पानीपत के मतलौडा कस्बे में स्कूलों की पड़ताल के दौरान पाया कि निजी स्कूलों द्वारा दोपहर 12 बजे की बजाय दोपहर बाद डेढ़ से दो बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसके अलावा पानीपत सहित जिले के अन्य कस्बों में भी मनमानी से स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, जिससे तपती गर्मी में बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूल बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। अभिभावक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बच्चे का स्कूल गांव से मात्र आधा किलोमीटर दूर है। दोपहर 1.43 बजे स्कूल बस गंतव्य पर पहुंची जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचे। अभिभावक मुकेश ने बताया कि उनकी एक बेटी सातवीं और बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है। बेटी पहले राउंड में दोपहर 1.40 बजे घर पहुंची जबकि बेटा दूसरे राउंड में दोपहर 2.10 मिनट पर घर पहुंचा। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को न तो विभागीय आदेशों की परवाह है, न ही प्रचंड गर्मी में बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव की कोई चिंता है। विभाग को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पड़ताल में यह आया सामने-
पहला मामला- एक निजी स्कूल ने दोपहर 1.20 बजे स्कूल की छुट्टी की जिसके बाद स्कूल बसों में बच्चों को उनके गंतव्य भेजने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर करीब दो बजे तक जारी रहा।
दूसरा मामला- एक अन्य निजी स्कूल ने दोपहर 1.30 बजे स्कूल की छुट्टी की जिसके बाद स्कूल बसों में बच्चों को उनके गंतव्य भेजने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर करीब दो बजे तक जारी रहा।
तीसरा मामला- तीसरे एक अन्य निजी स्कूल का समय इससे भी अधिक रहा। दोपहर 1.50 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को उनके गंतव्य भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।
वर्जन-
प्रचंड गर्मी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, गर्मी के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा के बच्चों की आगामी आदेश तक छुट्टी करने के आदेश जारी किए हुए हैं जो निजी स्कूल आदेशों का उल्लंघन करेगा, शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
फोटो संख्या