फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prisoner left on special parole in Corona call, did not surrender, report filed

कोरोना कॉल में विशेष पैरोल पर छूटा कैदी, नहीं किया सरेंडर, रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prisoner left on special parole in Corona call, did not surrender, report filed
पानीपत। नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भगाने में मामले में चार साल की सजा काट रहा कैदी अंकित उर्फ आशू कोरोना कॉल में विशेष पैरोल पर जेल से बाहर निकला। वह बार-बार जमानत की अवधि को बढ़वाता रहा, लेकिन समय अवधि समाप्त होने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ। दोषी को 10 अक्तूबर 2021 को पेश होना था, लेकिन वह फिर पेश नहीं हुआ। जिला जेल के डीएसपी जोगिंद्र देशवाल ने चांदनीबाग थाना में आशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला जेल के डीएसपी जोगिंद्र देशवाल ने बताया कि एक नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी आशू को 20 सितंबर 2019 को अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश हरबीर सिंह दहिया की अदालत ने चार साल की सजा सुनाई थी। गत 29 मार्च 2020 को दोषी कोरोना कॉल में स्पेशल पैरोल पर छोड़ा गया, लेकिन वह बार-बार पैरोल की अवधि को बढ़वाता रहा। उसे 10 अक्तूबर 2021 को हाजिर होना था, लेकिन वह नहीं हुआ। इसके बाद दोषी के खिलाफ थाना चांदनीबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चांदनीबाग थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed