फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prime Minister's National Apprenticeship Fair will be held on 11th in ITI

आईटीआई में 11 को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's National Apprenticeship Fair will be held on 11th in ITI
पानीपत। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार देशभर में प्रत्येक राज्य के एक तिहाई जिलों में प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में जीटी रोड स्थित राजकीय जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 11 जुलाई को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लगभग 50 औद्योगिक इकाइयों तथा लगभग एक हजार से ज्यादा प्रार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेले को लेकर जिला की सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों में शिक्षुता अधिनियम 1961 को प्रभावी तौर पर लागू करें तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेकर अपने प्रतिष्ठानों में मैन पावर कमी को पूरा करने का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

वर्जन-
- जिले के सभी 12 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्लेसमैंट सैल के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम औद्योगिक इकाइयों का सर्वे कर रही हैं। औद्योगिक संगठनों के प्रधानों तथा संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र तथा औद्योगिक संगठनों के प्रधानों के सहयोग से औद्योगिक इकाइयों में निजी तौर पर संपर्क करके अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करके अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर उनका रजिस्ट्रेशन करवाने में सहायता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed