फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prime Minister Narendra Modi in Panipat tomorrow, security tight

Panipat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पानीपत में, सुरक्षा चाक-चौबंद

Sun, 08 Dec 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 08 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi in Panipat tomorrow, security tight
पानीपत। प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ दिसंबर के पानीपत आगमन के लिए शहर में सुरक्षा चौक चौबंद कर दी है। हरियाणा-यूपी बाॅर्डर पर हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही सेक्टर-13-17 में बने आयोजन स्थल और इसके चारों तरफ करीब दो किलोमीटर तक एसपीजी की सुरक्षा तैनात कर दी है। कार्यक्रम स्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है और लोगों को आवागमन के लिए दूसरे रूट तय दिए गए हैं। नौ दिसंबर के कार्यक्रम के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार शाम को आयोजन स्थल पर पहुंचे और तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। वे 10 दिन में दूसरी बार पानीपत पहुंचे हैं। बीमा सखी योजना कार्यक्रम की थीम स्वावलंबी नारी खुशहाली हमारी थीम पर रखा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से नौ दिसबर को महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ी योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। जिसका लाभ लाखों महिलाओं को मिला रहा है। इसके बाद अब प्रधानमंत्री भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना का नौ दिसंबर को शुभारंभ करेंगे। इससे महिलाएं और ज्यादा सशक्त होंगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से भी महिलाओं के जीवन स्तर को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति बिल पास कर महिलाओं को और सशक्त बनाया है। कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे थे लेकिन सरकार अब महिलाएं को और सशक्त बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से लाखों महिलाएं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार किसानों के लिए कर रही काम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती से कार्य कर रही है। कुछ राजनीतिक दल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें वे सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूती व गति से किसानों के हित में फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा के किसानों को 14 अन्य फसलों का एमएसपी किसानों को दिया गया है। 100 प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। एमएसपी का लाभ छोटे किसानों को भी मिल रहा है। इसमें सब्जी वाले किसान मुख्य रूप से शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ सभा स्थल का दौरा किया व आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व सांसद संजय भाटिया, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के अलावा एलआईसी के अधिकारी मौजूद रहे।

32 हजार के बैठने की व्यवस्था बनाई
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कार्यक्रम की तैयारी से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्किंग स्थल से लेकर सभा स्थल तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लाइट की विशेष व्यवस्था की गई है। वीआईपी की एक हजार गाड़ियों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पंडाल में 32 हजार के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed