फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pressure increases as winter increases, AQI increases

Panipat News: सर्दी बढ़ने पर बना दबाव, एक्यूआई में इजाफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Pressure increases as winter increases, AQI increases
पानीपत। बारिश के अगले दिन शुक्रवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 20 अंक बढ़कर 161 पर पहुंच गया। हालांकि शहर की हवा यलो जोन में है। एक्यूआई बढ़ने का मूल कारण हवा की रफ्तार में आई कमी है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हवा की रफ्तार में छह किलोमीटर प्रतिघंटा की कमी आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवा में पीएम-10 की मात्रा 168 रही, जबकि धूल के कणों की मात्रा 147 दर्ज की गई है। शहर से गुजर रहे एक लाख वाहनों के धुंए से हवा में धुएं की मात्रा बढ़ी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार कम रही तो एक्यूआई बढ़ेगा। शहर की हवा खराब होगी।
विज्ञापन


शहर की हवा का हाल-

शुक्रवार को हवा में 2.5 की न्यनूतम मात्रा 126, औसत 135 और अधिकतम 147 दर्ज की गई । पीएम- 2.5 की मात्रा छह अंक बढ़ी है। पीएम-10 की मात्रा न्यूनतम 156, औसत 161 और अधिकतम 168 दर्ज की गई है। पीएम- 10 की न्यूनतम व औसत मात्रा 30 अंक तक बढ़ी है। नाईट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 27, औसत 28 व अधिकतम 33 दर्ज की गई है। अमोनिया की मात्रा न्यूनतम दो व औसत व अधिकतम तीन दर्ज की गई है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 24, औसत 26 व अधिकतम 298 दर्ज की गई। सल्फर डाईऑक्साइड की मात्रा न्यनूतम 12 व अधिकतम 13 दर्ज की गई है। शहर की हवा अब भी काफी प्रदूषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
कम हो गई हवा की रफ्तार

पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हवा की रफ्तार काफी कम हो गई। महज पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार चली है। इससे हवा का दबाव बढ़ गया है। इसलिए एक्यूआई में 20 अंक की बढ़ोतरी हुई है। अगर आने वाले दिनों में भी हवा की रफ्तार कम रही तो एक्यूआई बढ़ेगा। फिलहाल हवा में सल्फर व अमोनिया की मात्रा भी कम है। प्रदूषण के कारकों का निरीक्षण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed