{"_id":"61abc8174b235f205d39033b","slug":"preparation-to-deal-with-omicron-emphasis-on-sampling-panipat-news-knl91729028","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी, सैंपलिंग पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी, सैंपलिंग पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्वरूप से निपटने की तैयारियों में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग अब सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दे रहा है। विभाग को मुख्यालय से मिली चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (बस) गांव-गांव जाकर कोरोना के संदिग्ध रोगियों के सैंपल लेगी। शाम तक उनको उनकी रिपोर्ट भी मिलेगी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में जांच के लिए भेजा जाएगा।
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (बस) शहर और गांवों के बाहरी क्षेत्रों में पहुंचेगी। उपचार से संबंधित सभी इंतजाम इसमें मौजूद रहेंगे। स्लम बस्ती, ईंट-भट्ठों, भवन निर्माण साइट्स पर काम करने वाले श्रमिक, बेघर प्रवासियों को भी चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट में चालक के अलावा डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट व आशा वर्कर मौजूद रहेंगे।
मोबाइल हेल्थ यूनिट में होगी लैब
प्राथमिक उपचार, संक्रामक व गैर संक्रामक बीमारियों की स्क्रीनिंग, बेसिक लैब टेस्ट आदि की सेवाएं दी जाएंगी। यूनिट में सीएचसी स्तर की लैब भी होगी जो उसी दिन मरीज की जांच करके रिपोर्ट मुहैया कराएगी। किसी मरीज को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की जरूरत होगी तो मोबाइल यूनिट के डॉक्टर रेफर करेंगे। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर केंद्र और प्रदेश सरकार का फोकस है।
विज्ञापन
कोविड के सैंपल भी लेगी यूनिट- डॉ. नवीन
कोरोना के नए स्वरूप से निपटने के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। नेशनल मोबाइल हेल्थ यूनिट को अगले सप्ताह से फील्ड में भेजा जाएगा। लोगों को सैंपलिंग के लिए जागरूक किया जाएगा। कोरोना के संदिग्ध लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
डॉ. नवीन सुनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विदेश से आए 85 में से 80 लोग ट्रेस
दूसरी ओर पिछले एक सप्ताह में विदेश से 85 लोग शहर में लौटे हैं। इनमें से 80 लोगों को ट्रेस कर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। ये लोग जापान, कतर, तुर्की, यूएई, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड से लौटे हैं।