{"_id":"63ffc29befc8537f9e0fe607","slug":"preparation-for-the-festival-completed-at-shyam-baba-dham-panipat-news-c-18-1-46648-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्याम बाबा धाम पर उत्सव की तैयारी पूरी, पुलिस ने छह नाके लगाए, संदिग्ध पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्याम बाबा धाम पर उत्सव की तैयारी पूरी, पुलिस ने छह नाके लगाए, संदिग्ध पर नजर
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव स्थित श्याम बाबा धाम पर श्याम उत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस व प्रशासन ने भी कमर कस ली है। यहां चार मार्च तक लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि छह नाके लगाए जाएंगे। प्रत्येक पर चार-चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा डीएसपी समालखा और इंस्पेक्टर को गश्त करने के निर्देश दिए हैं। 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुलकाना धाम में लगाई है।
यह लगाए गए छह नाके-
- समालखा से गांव चुलकाना बस अड्डे के पास पार्किंग के साथ नाका
- चुलकाना गांव से पट्टीकल्याणा की तरफ नाका
- चुलकाना गांव से भोड़वाल माजरी वाले रोड पर पार्किंग के साथ नाका
- चुलकाना गांव से धदिया गांव वाले रोड पर नाका
- चुलकाना गांव से दीवार वाले रोड पर नाका
- कृष्ण-बलराम की मूर्ति वाला पहला मंदिर
श्री श्याम बाबा धाम के प्रधान रोशन लाल छौक्कर ने बताया कि मंदिरों में श्रीकृष्ण के साथ राधा की मूर्ति स्थापित की जाती है। चुलकाना में श्रीकृष्ण भगवान के साथ बलराम की मूर्ति स्थापित की गई है। यह देश का ऐसा अकेला धाम है। उत्सव को लेकर 21 माला शृंगार किया जाएगा। इसमें गुलाब, गेंदा, जाफरी, मेवा, मिष्ठान और ड्राई फ्रूट की मालाएं होंगी।