फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparation for payment to the agency without distributing the bill

बिना बिल बांटे एजेंसी को भुगतान की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation for payment to the agency without distributing the bill
पानीपत। वार्ड नंबर 25 में अमरूत योजना के तहत चल रहे काम की शिकायत पर मौके का निरीक्षण करने गए सीनियर डिप्टी मेयर ने हरपथ का फर्जीवाड़ा पकड़ा। इस काम को अमरूत ने पूरा करना था जबकि हरपथ योजना के तहत ठेकेदार इस गली को दोबारा बनाकर इसके बिल हरपथ के बिलों में एडजस्ट करवाना चाहता था। इसका पता चलते ही भट्ट ने मौके से ही ठेकेदार को फटकार लगाते हुए उसे वार्ड से बाहर का रास्ता तक दिखा दिया। वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट ने कहा कि निगम के विकास कार्यों में गोलमाल हो रहा है। अब वे और भी विकास कार्यों की जांच करवाएंगे। इसके बाद संबंधित एजेंसी और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि वार्ड नंबर 25 में अमरूत प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने मौके के वार्ड पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट को शिकायत दी कि काम में गड़बड़झाला चल रहा है। सीवरेज लाइन में जो मैटेरियल इस्तेमाल किया गया है उसमें सीमेंट और बजरी नहीं है। इसकी जांच करवाने के लिए दुष्यंत भट्ट ने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया और शिकायतकर्ता की शिकायत अनुसार जमीन को उखाड़कर काम देखा गया। जिसमें दलदल में ही सीवरेज पाइप बिछाए मिले। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किए कि ऐसे में ये काम कितने दिन चलेगा।
विज्ञापन

इसी दौरान इस सड़क को दोबारा बनाने के लिए एक नया ठेकेदार पहुंचा। सीनियर डिप्टी मेयर के पूछने पर ठेकेदार ने बताया कि वह हरपथ के तहत इस सड़क को दोबारा बनाएगा। जबकि अगर अमरूत योजना के तहत किसी सड़क को पानी या सीवर की लाइन बिछाने के लिए उखाड़ा जाता है तो उसे अमरूत योजना के तहत ही बनाया जाता है। ये सुनकर दुष्यंत भट्ट भड़क गए और ठेकेदार को खूब लताड़ लगाई। बाद में ठेेकेदार ने अपनी गलती भी मानी। इस पर दुष्यंत ने कहा कि अब वे और भी ऐसे विकास कार्यों की जांच करवाएंगे जिनके फर्जी बिल बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम अमरूत का बिल हरपथ का बनाने की तैयारी- भट्ट
अमरूत के काम का निरीक्षण किया था। जिसमें एक ठेकेदार सड़क को दोबारा बनाने के लिए आगे आया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह हरपथ के तहत इस सड़क को बनाने आया है। इस पर ठेकेदार को मौके से भगा दिया गया। अब ऐसे ही अन्य मामलों की जांच करवाई जाएगी।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed