{"_id":"695ad5257cbd46145c088638","slug":"pramod-chopra-becomes-head-of-kshatriya-vansh-sunar-sabha-panipat-news-c-244-1-pnp1007-150034-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्षत्रीय वंश सुनार सभा के प्रधान बनें प्रमोद चोपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्षत्रीय वंश सुनार सभा के प्रधान बनें प्रमोद चोपड़ा
विज्ञापन
क्षत्रिय वंश सुनार सभा की बैठक में प्रधान प्रमोद चोपड़ा व अन्य। स्रोत : सभा
पानीपत। क्षत्रीय वंश सुनार सभा की बैठक रविवार को तहसील कैंप स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में की गई, इसमें सर्वसम्मति से प्रमोद चोपड़ा को प्रधान चुना गया। प्रमोद चोपड़ा ने सुनार सभा के नियम बताए और सभा बनाने का कारण समाज उत्थान के लिए कार्य करना बताया। इस कार्य के लिए उपस्थित सभी ने अपनी सहमति दी। प्रमोद चोपड़ा ने कहा कि समाज के सभी वर्गाें की सभा व संस्था हैं लेकिन अभी तक सुनार बिरादरी की कोई ऐसी संस्था नहीं बन पाई, जिससे सुनार बिरादरी का उद्धार हो सके।
उन्होंने कहा कि इस सभा में समान विचारधारा के लोगों को ही पदाधिकारी व सदस्य बनाया जाएगा। अपराधी किस्म के लोगों को सभा में कोई स्थान नहीं दिया जाएगा। सभा समाज के गरीब वर्ग, पीड़ित लोगों की तन-मन-धन से सेवा करेगी। सच्चे व्यक्ति का साथ देगी, वह भले किसी भी जाति या समुदाय से हो। उन्होंने इसके साथ कार्यकारिणी की भी घोषणा की। वेद प्रकाश चोपड़ा व हरीश मल्होत्रा को सरपरस्त चुना गया।
कंवर कृष्ण लूथरा व केवल वर्मा को उप-प्रधान, कमल नयन वर्मा सचिव, जगदीश चोपड़ा कोशाध्यक्ष, नरेंद्र वर्मा कानूनी सलाहकार व टेकचंद सोनी को प्रबंधक नियुक्त किया, इनके अतिरिक्त कंवरभान वर्मा, दिनेश वर्मा, अमन चोपड़ा, किशोर वर्मा, किशोर मल्होत्रा, नारायण दास वर्मा, विजय सहगल, सुभाष सोनी, बंटी वर्मा, कंवरभान सम्मी, बॉबी वर्मा, डॉ. मनोहर लाल, मोहित सम्मी, टोपन दास वर्मा, सिम्पी, प्रवेश सोनी, रवि मल्होत्रा, सुरेंद्र चोपड़ा, विनोद वर्मा व देव वर्मा को सभा में शामिल किया गया। सरपरस्त हरीश मल्होत्रा ने बताया कि आने वाले समय में सबसे पहले परिवार मिलन समारोह किया जाएगा, इसमें समाज के सभी परिवारों को शामिल किया जाएगा, इसके साथ 75 से 80 वर्ष से अधिक आयु की महिला व पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा।