{"_id":"624b549fc81dbd3b726661a3","slug":"prabhat-pheri-taken-out-on-the-centenary-year-of-guru-sudarshan-panipat-news-knl103926069","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु सुदर्शन के शताब्दी वर्ष पर निकाली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु सुदर्शन के शताब्दी वर्ष पर निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन
पानीपत। सुदर्शन महाराज की जयंती मनाते हुए जैन समाज के लोग।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जैन संत गुरु सुदर्शन लाल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री स्वेतांबर जैन सभा ने अग्रवाल मंडी से धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली। इसका शुभारंभ पर सोमवार को अग्रवाल जैन स्थानक से हुआ। जैन स्थानक से शुरू होकर जीटी रोड, गीता कॉलोनी, रेलवे रोड होते हुई प्रभात फेरी का अग्रवाल मंडी पर समापन हुआ।
जैन संत सुदर्शन लाल महाराज के 100वें शताब्दी वर्ष का शुभांरभ हुआ है। इसे पूरे एक वर्ष तक चार अप्रैल 2023 तक मनाया जाएगा। राष्ट्रीय संत सुदर्शन लाल महाराज का सताब्दी वर्ष में जैन समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जाएगा। जैन समाज से गौतम जैन और संजय जैन ने बताया कि इस दौरान अलग-अलग गांव में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। कॉलोनियों में आंखों की जांच के लिए निशुल्क कैंप लगाया जाएगा।
इसके साथ ही आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा और स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएंगे। हर रविवार को भंडारा लगाया जाएगा। पानीपत में जहां जरूरत होगी, वहां वाटर कूलर लगाएं जाएंगे। इसके साथ ही बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने में सहयोग दिया जाएगा। जैन समाज की हर जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग करेगा। प्रभातफेरी के मौके पर गौतम, जगदीश, सुभाष, विजय, नरेश जैन आदि उपस्थित रहे।