फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   post office launched app for money transfer

डाक विभाग ने लांच किया एप, लॉकडाउन में घर पर ही पैसे देने आएंगे डाकिए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
post office launched app for money transfer
नीरज गिरी
विज्ञापन
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के समय में हरियाणा परिमंडल डाक विभाग की जनरल द्वारा जनता को उनके द्वार पर सुविधा पहुंचाने के लिए 11 अप्रैल को हरियाणा पोस्ट मोबाइल एप का शुभारंभ किया। एप के माध्यम से ग्राहकों को काफी सारे कार्यों के लिए घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा और कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को रोकने में भी मदद मिलेगा।लोगों को सबसे ज्यादा पैसे निकलने के लिए ही बाहर निकलना पड़ता है, जिसको देखते हुए एप का शुरू किया गया। जिसमें घर बैठे ऑनलाइन पैसे निकलवा सकते है। ऑनलाइन निकलवाए हुए पैसे आपके द्वार पर डाकिए द्वारा भेज दिए जाएंगे। वहीं लोग अपने घर पर ही डाकिया को बुलाकर आधार वेरिफिकेशन के बाद अपने किसी भी बैंक से पैसे निकलवा सकते है। जिसका सबसे ज्यादा लाभ कोरोना वायरस के समय में ले सकते है। द्वार बैंकिंग की सुविधा में महिलाए व बुजुर्ग को अपनी पेंशन निकलवाने के लिए बैंक नहीं जाना होगा।
डाक निरीक्षक पानीपत राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस वक़्त लोगों को घर पर ही रहना चाहिए जिसके लिए डाक विभाग ने भी एप लॉंच कर बड़ा कदम उठाया है।घर पर रहकर ही अपने घर पर ही पैसे प्राप्त कर सकेेंगे व सैनिटाइजर भी अपने घर पर ही मंगा सकेेंगे।घर बैठकर लोगों को पूरा लाभ उठाना चाहिए और अपने घरों पर ही सुरक्षित रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed