{"_id":"68c0813587fb21551b00a9b1","slug":"positive-thinking-is-necessary-in-life-rohit-muni-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143442-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में सकारात्मक सोच जरूरी : रोहित मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में सकारात्मक सोच जरूरी : रोहित मुनि
Wed, 10 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी गांव में रोहित मुनि, श्रेयांस मुनि के प्रवचन सुनने के लिए सैकड़ों श्रावक पहुंचे। रोहित मुनि ने कहा कि दूसरों को खुश करना सबसे मुश्किल कार्य है। आज सबसे जरूरी है कि हम अपनी सोच को सकारात्मक रखें। इससे जीवन में कोई समस्या नहीं होगी। बादल भी समुद्र से खारा जल लेकर उसे मीठा बना देता है। इसी प्रकार साधू की भी ये विशेषता है कि वो दुख में भी सुख दिखाता है। इनकी कृपा से यदि जीवन रूपी रथ का चक्का दुखों से जाम हो जाए वह भी दौड़ने लगता है। श्रेयांस मुनि ने बताया कि जीवन का सबसे बड़ा मंत्र मेहनत करना है। जिस प्रकार यदि बीज नहीं है तो जमीन पर कितना पानी डालो, देखभाल कर लो बिना बीज कुछ नहीं उगेगा। इसी प्रकार बिना मेहनत कुछ नहीं हासिल होगा। संवाद
विज्ञापन