फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police will present the accused of murder by raping the girl for sacrifice in the court today

बलि के लिए बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police will present the accused of murder by raping the girl for sacrifice in the court today
पानीपत। कुलदीप नगर में दिवाली की रात मानव बलि के लिए सात साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को सीआईए-1 बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। मंगलवार को उसकी पांच दिन की रिमांड पूरी हो गई है। रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात के वक्त पहने हत्या आरोपी के कपड़े और उसका मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यमुनानगर की गुलाब कॉलोनी निवासी आरोपी योगेश उर्फ शिवकुमार ने रिमांड के दौरान बताया कि वह यू-ट्यूब से काला जादू के वीडियो देखता था। वीडियो देखने से उसमें काला जादू सीखने की इच्छा जागी। वीडियो देखकर ही वह काला जादू सीखने लगा। वशीकरण पर उसे सिद्धी हासिल करनी थी, जिसके लिए बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो आरोपी योगेश ने दुष्कर्म अपने कमरे पर ही किया था न कि खाली प्लॉट में। इससे पहले उसने बच्ची को पेयजल पर नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। दुष्कर्म एवं हत्या करने के बाद ही आरोपी ने उसका शव प्लॉट में फेंका था। इसके बाद वह अपने कमरे पर आया और अपने शेव कर शरीर से बालों को हटाया, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि के लिए डीएनए नहीं मिल सके। बताया जा रहा है कि आरोपी योगेश वारदात के बाद यू ट्यूब पर पुलिस की कार्रवाई की अपडेट भी ले रहा था। अब आरोपी योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक में 25 अक्तूबर की सुबह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी दो बेटियां हैं और सात वर्षीय बड़ी बेटी दिवाली की रात करीब नौ बजे घर से पटाखे लेने दुकान पर गई थी, जो लौटी नहीं। पुलिस ने तलाश शुरू की और सुबह करीब नौ बजे बच्ची का शव घर के पीछे खाली प्लॉट में मिला था।
आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेंगे : प्रभारी
आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। बुधवार को उसके रिमांड की अवधि पूरी हो रही है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
- राजपाल सिंह, प्रभारी सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed