फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police launched awareness campaign against cyber crime in the district

Panipat News: पुलिस ने जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाया जागरूक अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Police launched awareness campaign against cyber crime in the district
पानीपत। जिला पुलिस ने बुधवार को जिले भर में साइबर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस ने आठ मरला चौक, सेक्टर 13/17 बाजार, देवी मंदिर चौक, एंजल मॉल चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, टोल टेक्स, गांव सनौली में बस अड्डा, समालखा में फ्लाई ओवर पुल के नीचे, गांव बापौली बस अड्डा, इसराना में मांडी चौक, पुराना औद्योगिक क्षेत्र फैक्टरियों में, बौहली चौक, कच्चा केंप, एसडी कॉलेज, आर्य पीजी कॉलेज व सेक्टर 18 स्थित राजकीय कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किए।
विज्ञापन




जिला में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध चरम पर है। तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है। उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।
विज्ञापन




अकसर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं। जिन पर अनजान लिंक होते हैं। ऐसे में हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। कभी भी किसी भी वेबसाइट को विजिट करते समय सबसे पहले एचटीटीपीएस पर ध्यान देना चाहिए। अगर वेबसाइट के लिंक में एचटीटीपीएस के बजाय एचटीटीपी है तो हमें ऐसे वेबसाइट पर नहीं जाना चाहिए और अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed