{"_id":"5d8292628ebc3e93b147bd09","slug":"police-crime-panipat-news-knl55609193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ने खुद ही किया था सरेंडर, पुलिस ने दबिश दे दिखाई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी ने खुद ही किया था सरेंडर, पुलिस ने दबिश दे दिखाई गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल के मासूम की हत्या करने के बाद पिता ने जहां खुद पुलिस को फोन कर सरेंडर कर दिया वहीं शाम होते होते पुलिस ने इसे अपने गुडवर्क में तब्दील कर दिया। जहां पुलिस की जांच के दौरान अरोपी पिता घर पर मौजूद था वहीं पुलिस की कहानी में आरोपी पिता बेटे का कत्ल करने के बाद मौके से फरार हो गया और शाम को उसे टीडीआई पुल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस के गुडवर्क की इस कहानी की पोल मौके पर ली गई एक फोटो ने खोल दी, जिसमें आरोपी पुलिस की जांच के दौरान अपने फ्लैट में ही मौजूद है। अब अगर वह पुलिस की मौजूदगी में ही भाग गया तो यह पुलिस के लिए एक शर्मिंदगी है। हालांकि एसपी ने पुलिस द्वारा जारी किए गए दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी की बात को बिल्कुल गलत ठहराया और कहा कि फैक्ट से पुलिस किसी भी तरह से मुकर नहीं सकती है।
ये है हकीकत, सुबह करीब साढ़े बजे ही कर दिया था आरोपी ने सरेंडर:
टीडीआई में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पिता ने उसके 3 साल के बेटे को फांसी देकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही पहले पत्नी को, फिर ससुराल में साले को फोन कर कहा कि उसने यश को मार दिया है, जो होता हो कर लेना। इसके बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। पुलिस को उसने अपनी लोकेशन बताते हुए बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम व पत्नी मौके पर पहुंची। जहां आरोपी, उसके कंधे पर बेटे को शव को लगाए हुए मौके पर मिला। उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले बेटे को फंदे पर लटका कर मारा व इसके बाद उसने खुद भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन उसकी रस्सी टूट गई थी, जिस कारण वो नीचे गिया और दोबारा फंदा लगाने की हिम्मत न हुई। आरोपी ने वहीं मौके पर ही पुलिस को सरेंडर कर दिया। पुलिस बच्चे को शव को सामान्य अस्पताल ले गई व आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर सेक्टर 13-17 थाना में ले गई।
ये है पुलिस के गुडवर्क की बनाई कहानी:
शाम होते-होते पुलिस को आरोपी के सरेंडर करने में भी खुद की वाहवाही लूटने की सूझी और रात करीब सवा 8 बजे एक प्रेसनोट सोशल मीडिया पर जारी किया। जिसमें पुलिस ने आरोपी को वारदात करने के बाद मौके से फरार होने के बारे में बताया। साथ ही बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बच्चे की हत्या करने का आरोपी पिता प्रमोद कुमार टीडीआई पुल पर धूम रहा है। जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व वहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाने की बात लिखी।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद ही वारदात करने की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उसने सरेंडर भी किया। ये ही फैक्ट है। लेकिन इस फैक्ट को पुलिस बिल्कुल भी नकार नहीं सकती है। यूं बे-वजह खुद की बढ़ाई करना पुलिस के लिए सही नहीं है।
- सुमित कुमार, एसपी।