फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police arrested two man doing paint on highway near Yamuna Enclave cut in Panipat

Panipat News: नेशनल हाईवे को जाम कर पेंट कर रहे दो युवक गिरफ्तार, बिना परमिशन कर रहे थे काम

Tue, 20 Dec 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 12:26 PM IST
सार

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में एसआई जगबीर ने बताया कि वह सिपाही नरेश और चालक पुलिस कर्मचारी अशोक के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि करनाल से दिल्ली जाने वाली लेन में यमुन एन्क्लेव कट के पास जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन
Police arrested two man doing paint on highway near Yamuna Enclave cut in Panipat
नेशनल हाईवे - फोटो : ANI

विस्तार

पानीपत में यमुना एन्क्लेव कट के पास हाईवे पर बीच सड़क पर पेंट का काम कर रहे दो कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस काम के कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई थी। उनके पास काम करने और रास्ता रोकने संबंधित कोई परमिशन लेटर भी नहीं मिला। दोनों के खिलाफ बिना परमिशन काम करने एवं नेशनल हाईवे का रास्ता रोकने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में एसआई जगबीर ने बताया कि वह सिपाही नरेश और चालक पुलिस कर्मचारी अशोक के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि करनाल से दिल्ली जाने वाली लेन में यमुन एन्क्लेव कट के पास जाम लगा हुआ है। सूचना मिलने पर वह मौके के लिए रवाना हुए। उस रास्ते पर जाते वक्त उन्होंने देखा कि वहां जाम लगा हुआ है, इसलिए वह मौके पर गाड़ी और एक पीओ को छोड़कर पैदल चलने लगे। जब वे यमुना एन्क्लेव कट के पास पहुंचे तो वहां देखा कि एक व्यक्ति रास्ते में बीच में खड़ा होकर हाथ के इशारे से वाहनों को रुकवा रहा था। वहीं, दूसरा व्यक्ति नेशनल हाईवे के बीच में पेंट (रंग रोगन) कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले तो दोनों लोगों को हाईवे से हटाया। इसके बाद यातायात को सुचारू करवाया। फिर वाहनों को रुकवाने वाले व्यक्ति से पुलिस ने नाम पता पूछा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बोनसन महेंद्र मूल निवासी जिला अलीगढ़ व हाल निवासी तहसील कैंप के रूप में बताई। वहीं, पेंट (रंग रोगन) करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान राघव निवासी रामनगर घरौंडा जिला करनाल के रूप में बताई। दोनों से पुलिस ने नेशनल हाईवे रोकने व पेंट करने के बारे में परमिशन लेटर मांगा मगर, वे यह परमिशन लेटर पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों को बिना परमिशन काम करने एवं नेशनल हाईवे का रास्ता रोकने की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed