फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police alert

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 17 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police alert
पानीपत। कांवड़ को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 30 जुलाई तक कांवड़ चलेगी। हरिद्वार से जल लेकर आने आने वाले कांवड़िये शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की हानि को रोकने के लिए उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने जिले मेें ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

इनके पास है ड्यूटी मजिस्ट्रेट का चार्च
तहसीलदार पानीपत डॉ. कुलदीप, डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार को पुलिस स्टेशन ट्रैफिक बाबरपुर, चांदनी बाग व सनौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीडीपीओ पानीपत प्रीतपाल सिंह एवं डीएसपी सिटी पानीपत सतीश कुमार को पुलिस स्टेशन सिटी व किला का क्षेत्र दिया गया है। बीडीपीओ समालखा रवि कुमार और डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार को पुलिस स्टेशन समालखा व बापौली, नायब तहसीलदार जय सिंह को मडलौडा और डीएसपी पानीपत विजेंद्र सिंह को पुलिस स्टेशन मडलौडा, इसराना और माडल टाउन में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इनके अलावा बीडीपीओ पानीपत सुमित बख्शी और डीएसपी पानीपत पूजा डाबला को पुलिस स्टेशन महिला थाना क्षेत्र पानीपत, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार और डीएसपी पानीपत राजेश फौगाट को पुलिस स्टेशन सदर और सेक्टर 13-17में, तहसीलदार समालखा रामगोपाल और डीएसपी पानीपत जयप्रकाश को पुलिस स्टेशन सेक्टर 29 पानीपत क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। एसडीएम पानीपत व समालखा कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 30 जुलाई तक बंद रहेंगी मांस की दुकानें
पानीपत। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में 30 जुलाई मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की मांसाहारी वस्तुओं के बेचने और उनके लाने व ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश मीट की दुकानों को बंद करने के लिए भी है। यह आदेश 30 जुलाई तक लागू रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed