फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police alert on Republic Day, checking of vehicles

Panipat News: गणतंत्र तंत्र दिवस पर पुलिस अलर्ट, वाहनों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Republic Day, checking of vehicles
पानीपत। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने शहर के आठ बड़े नाके लगाए हैं। शहर भर में पुलिस ने कुल 43 नाके लगाए हैं। पुलिस ने शहर में तलाशी अभियान चलाया है। सभी नाकों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस के जवानों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है। कांबिंग कर सभी होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, मंदिर व मस्जिद कॉलोनी की तलाशी ली जा रही है। सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने उनके यहां रुकने वाले लोगों का डाटा लिया गया है। एसपी की ओर से सभी थाना व चौकी प्रभारियों को फील्ड में गश्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी डीएसपी को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व अपराध अन्वेषण टीमों को सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 760 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। शिवाजी स्टेडियम के चारों और छह विशेष नाके लगाए गए हैं। जिले के 37 स्थाई व अस्थाई नाकों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ सभी पीसीआर, राइडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही है। लोगों से अपील है कि अगर कोई संदिग्ध दिखाई दे तो पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस कर्मचारी जनता के साथ तालमेल बनाकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed