फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players will show their strength in the championship

Panipat News: चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Players will show their strength in the championship
कोच यामीन के साथ मार्शल आर्ट के ​खिलाड़ी। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। यामीन स्पोर्ट्स एकेडमी के 10 खिलाड़ियों की टीम सोमवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9 से 11 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। एकेडमी के संचालक व कोच यामीन ने बताया कि तालकटोरा स्टेडियम में 9 से 11 सितंबर तक वोवीनाम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में यामीन स्पोर्टस एकेडमी के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें सब जूनियर वर्ग में 54 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक, 38 किलोग्राम भार वर्ग में मानव, 49 किलोग्राम भार वर्ग में देव, 41 किलोग्राम भार वर्ग में ईशांत, जूनियर 55 किलोग्राम भार वर्ग में नितेश और लड़कियों में सब जूनियर वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में सानवी, 36 किलोग्राम भार वर्ग में रिद्धी व नीव जूनियर वर्ग के 90 किलोग्राम भार वर्ग में गुंजन ने सुपर हेवी में जगह बनाई। एकेडमी के जूनियर इंस्ट्रक्टर अमन व अभिभावकों ने टीम को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed