फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Planta Estireno Butadieno

पहला स्टाइरिन ब्यूटाडाइन प्लांट देश को समर्पित

Sat, 30 Nov 2013 12:17 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 30 Nov 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
Planta Estireno Butadieno
पानीपत में केंद्रीय पेट्रोेलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री डॉ. एम वीरप्पा मोइली ने पानीपत रिफाइनरी में इंडियन सिंथेटिक रबड़ लिमिटेड की ओर से तैयार देश के प्रथम स्टायरिन ब्यूटाडाइन रबड़ प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन


इस पर करीब 958 करोड़ की लागत आई है और करीब 57 एकड़ में फैला है। कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोेलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री डॉ. एम वीरप्पा मोइली ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि यह प्लांट आईओसीएल, जापान की मैरूबेनी और ताइवान की कंपनी टीएसआरसी ने संयुक्त रूप से लगाया है।
विज्ञापन


इस प्लांट के निर्माण में 958 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें सालाना 120 किलो टन रबड़ का उत्पादन होगा। रबड़ उत्पादन में काफी हद तक देश आत्मनिर्भर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि इसके तैयार होने से मिलने वाली रबड़ एसबीआर टायर, कन्वेयर, हौज और जूताें के तले बनाने के उद्योगों की मांग और अन्य औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करेगी और छोटे मझौले और लघु उद्यमियों के उद्यम के विकास में तकनीकी विशेषज्ञता और सहायता प्रदान करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में स्टाइरिन ब्यूटाडाइन रबर उत्पादन पर विश्व में कुछ कंपनियों का आधिपत्य है। अभी तक चीन और थाईलैंड से आयात करना पड़ रहा है। पानीपत में इस रबड़ प्लांट के शुरू होने से टायर उद्योग में क्रांति आएगी।

टायर इंडस्ट्रीज को कच्चा माल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि रबर प्लांट में हजारों वैज्ञानिकों, रबड़ के निर्माण, इससे संबंधित कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, इसके कारोबार में तेजी से वृद्धि होगी।

पेट्रोेलियम और प्राकृतिक गैस और टेक्सटाइल राज्य मंत्री पनबाका लक्ष्मी ने कहा कि इस प्लांट में स्टायरिन और ब्यूटाडाइन को मिलाकर खास किस्म की रबड़ तैयार होगी।

स्टायरिन का कुछ हिस्सा पाराद्वीप और बाकी देशों से आयात करना पड़ेगा, जबकि ब्यूटाडाइन की आपूर्ति नेफ्था क्रैकर पानीपत से होगी। यह रबड़ टायर और फेनबेल्ट बनाने में इस्तेमाल होगी। इस प्लांट के शुरू होने से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

हाई लेवल कमेटी की मांग उठाई
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पानीपत समेत पूरे हरियाणा और देश के लिए बड़े शान की बात है कि पानीपत में यह रबड़ उद्योग लगाया है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से उद्योग लगाने में किसानों की अधिग्रहण की गई जमीनों के बारे में किसानों के हक के लिए हाई लेवल की कमेटी बनाने की मांग की।

पीएम और यूपीए अध्यक्ष के जताया आभार
हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव रावदान सिंह ने कहा कि यह देश का पहला और एशिया का सबसे बड़ा स्टायरिन ब्यूटाडाइन रबड़ प्लांट है। इससे न केवल टायर उद्योग में क्रांति आएगी,  बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने औद्योगिक दृष्टि से पानीपत और हरियाणा राज्य को विकसित बनाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व और पेट्रोलियम मंत्री का आभार जताया।


इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर इंडियन ऑयल के चेयरमैन आरएस बुटोला, टीएसआरसी के प्रधान वेईहुआतु, मैरूबेनी कॉरपोरेशन जापान के एमईओ अकिरा तेराकवा, आईएसआरएल के चेयरमैन राजकुमार घोष ने भी इस प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एडीसी आरएस वर्मा, अन्य अधिकारी और इलाके के अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed