{"_id":"61c39756b73aba55492b23d6","slug":"pistol-pointed-at-hotel-workers-two-mobiles-and-two-thousand-rupees-looted-panipat-news-knl936337169","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कर्मियों पर पिस्तौल तान दो मोबाइल और दो हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कर्मियों पर पिस्तौल तान दो मोबाइल और दो हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शिवनगर में एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने होटल कर्मियों पर पिस्तौल तानकर दो मोबाइल व नकदी लूट ली। होटल कर्मी गोहाना मोड़ स्थित निजी होटल से ड्यूटी कर शिवनगर में अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। बदमाश वारदात को अंजाम देने बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी पर आए थे। पीड़ितों की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
आगरा निवासी रवि पुत्र अमर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो गोहाना मोड़ के पास एक होटल में काम करता है और शिवनगर में किराये के मकान में रहता है। वह सोमवार रात सवा 11 बजे अपने दोस्त सैफ अली खान के साथ ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर जा रहा था। शिवनगर की गली नंबर 4 के पास बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने आते ही उन्हें कहा कि तुम स्मैक बेचते हो। उन्होंने इंकार कर दिया। एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने उनसे उनके मोबाइल व दो हजार रुपये छीन लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर गोहाना मोड़ की ओर फरार हो गए। अब चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।