फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pickup driver dies after iron grill pierces his stomach

Panipat News: लोहे की ग्रिल पेट में घुसने से पिकअप चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies after iron grill pierces his stomach
समालखा। जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा गांव के पास पिकअप गाड़ी की ग्रिल को तोड़कर सर्विस लेन पर जा पहुंची। ग्रिल का पाइप टूट कर चालक के पेट में जा घुसा। पाइप को आरी से काटकर उसके पेट से निकाल कर तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक की पहचान संतोष कुमार (35) वासी त्रिलोकपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। करनाल से दिल्ली की तरफ जा रही एक दिल्ली नंबर की पिकअप गाड़ी पट्टीकल्याणा फ्लाईओवर पार कर थोड़ा आगे ट्रैफिक बूथ के सामने पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हाे गई। पिकअप जीटी रोड के किनारे लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ फोर लेन पर जाकर रूकी।
विज्ञापन

ग्रिल पिकअप गाड़ी की बाडी को फाड़कर चालक के पेट में घुसा हुआ था। पुलिस कर्मचारियों ने पिकअप चालक के पेट में घुसे लोहे के पाइप को आरी से काट कर बाहर निकाला। उधर सूचना मिलते ही डायल 112 व हलदाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस में एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चालक की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक राधेश्याम सुरक्षित बच गए। सहायक राधेश्याम ने बताया कि वे करनाल से दिल्ली जा रहे थे। पट्टीकल्याणा के पास ओवरटेक करते हुए गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर संतोष कुमार (35) दिल्ली त्रिलोकपुरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed