फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pickup crushed the girl returning from tuition

ट्यूशन से लौट रही बच्ची को पिकअप ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pickup crushed the girl returning from tuition
पानीपत। इशा। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्यूशन से घर लौट रही चार वर्षीय मासूम बच्ची को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और उसे कुचलता हुआ गुजर गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और काबड़ी रोड पर कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लिया। फिर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

परिजनों के बयान पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से यूपी के जिले बागपत निवासी जयबीर ने बताया कि वह पिछले 25 साल से काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर में अग्रवाल करियाणा स्टोर के पास रहते हैं। वह कंबल फैक्टरी में काम करते हैं। उसके तीन बच्चे में बड़ा बेटा विवेक (6) और सबसे छोटा बेटा विकास(2) है। दोनों के बीच में बेटी इशा(4) थी। वह मंगलवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने गई थी।
विज्ञापन

जब वह ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी ऋषिकुल स्कूल वाली गली में गैस सिलिंडर से भरे पिकअप वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं पिता के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी वाहन चालक की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूशन का दूसरा ही दिन था
पिता ने बताया कि इस साल बेटी इशा का स्कूल में दाखिला कराना था, लेकिन कोरोना की वजह छोटे बच्चों का अभी दाखिला नहीं हो रहा है। इस वजह उन्होंने रविवार को पास के ही एक ट्यूशन सेंटर में दाखिला कराया था। सोमवार को पहला और मंगलवार को इशा का ट्यूशन जाने का दूसरा दिन था। इशा के साथ तीन बच्चे उसके भाई और चार बच्चे पड़ोसियों के भी थे।

कार्रवाई न होने पर डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने आने में देरी की तो परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक काबड़ी रोड जाम लगा दिया। जिस वजह पूरी ट्रैफिक अनियंत्रित हो गई। आरोप है कि पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची और उसके बाद कार्रवाई की।
पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, एसएचओ, पुराना औद्योगिक क्षेत्र मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed